तेजस्वी का इमोशनल कार्ड, वोट डालते वक्त याद रखें लालू का चेहरा
Buxar-बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए वोट मांगनेबक्सर पहुंचे तेजस्वी यादव ने इमोशनल कार्ड खेला है.
तेजस्वी यादव ने अपना इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि अपना वोट डालने के पहले एक बार लालू का चेहरा जरुर याद कर लें. वे
आज बिहार विधान परिषद चुनाव के आखिरी दिन सिमरी प्रखंड में चुनावी प्रचार यात्रा पर थें.
तेजस्वी ने इस अवसर पर एनडीए के नेताओं पर जमकर हमला बोला और अंत में लालू यादव के नाम पर अपना आखिरी कार्ड खेल दिया.
गरीब, वंचित और शोषितों की आवाज थें लालू
मतदाताओं को लालू की याद दिलवाते हुए तेजस्वी ने कहा कि उस लालू के चेहरे को याद रखें तो आपकी लड़ाई लड़ता रहता था, जो गरीब, पिछड़ों और शोषितों की आवाज था. आज वह इसकी सजा जेल में रहकर कर भुगत रहा है. आपके हक-अधिकार की बात करने के कारण ही लालू यादव जेल में हैं.
बता दें कि लालू यादव का इलाज एम्स में किया जा रहा है. वह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं. उनकी किडनी की हालत बेहद खराब है, जबकि सुगर लेवल काफी बढ़ा हुआ है, उनके खराब स्वास्थ्य को देखते हुए रिम्स रांची के चिकित्सकों ने उन्हे एम्स रेफर किया है.
तेजस्वी नीतीश मुलाकात पर चिराग का तंज, कहा सीएम की कुर्सी बचाने के लिए बना रहे हैं रणनीति

















