Advertisment

तेजस्वी का मिशन झारखंड, खतरे में कौन ?

रांची : बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज झारखंड दौरे पर पहुँच रहे हैं. तेजस्वी के दौरे को देखते को लेकर झारखंड राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव देर शाम रांची पहुंचे. इस दौरान एयरपोर्ट पर उनका पार्टी नेताओं ने स्वागत किया. 22 स्कोप के संवाददाता ने जब उनसे सवाल पूछा कि तेजस्वी का दौरा कहीं सरकार पर दबाव की कोशिश तो नहीं है इस पर जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि सरकार ठीक चल रही है तेजस्वी का दौरा पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिए है. दरअसल विधानसभा चुनाव के दौरान राजद के खाते में कम सीट गयी थी जिससे कार्यकर्ताओं में नाराज़गी भी थी. हलाकि सात में से सिर्फ एक सीट पर ही राजद ने जीत हासिल की और उन्हें मंत्री पद भी मिला. अब राजद की कोशिश है की झारखण्ड में भी राजद की ज़मीन मज़बूत हो.

जय प्रकाश नारायण यादव ने कहा है कि, तेजस्वी यादव बिहार के रियल चीफ मिनिस्टर हैं. झारखंड में जारी भाषा विवाद पर उन्होंने कहा कि, यह कोई मुद्दा नहीं है. सबकी अपनी भाषा है. फिलहाल पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए तेजस्वी यादव दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखण्ड राज्य भले ही अलग हो गया लेकिन लालू यादव के दिल के करीब झारखण्ड रहा है.

रिपोर्ट : शाहनवाज़

Train Cancelled: झारखंड से चलने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द, 10...

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रांची, टाटानगर और राउरकेला से जुड़ी कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। 10 ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं और रांची-दुमका...

Jharkhand Weather: 19 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, 3 जिलों...

झारखंड में भारी बारिश और वज्रपात को लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में रेड अलर्ट है।Jharkhand Weather...

JPSC News:एल खियांग्ते को न्यायिक हिरासत में भेजा, Birsa Munda Jail...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल खियांग्ते को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार...