तेजस्वी का नया वादा, कहा- सीमांचल के विकास के लिए बनेगी ‘सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी’

कटिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव आज चार जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली सभी तेजस्वी ने कटिहार में की। तेजस्वी के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे। कटिहार के बाद तेजस्वी किशनगंज और अररिया में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। कटिहार में एक पब्लिक रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हम सत्ता में आते हैं तो सीमांचल के विकास के लिए सीमांचल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी।

Goal 7 22Scope News

बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है, यह नया बिहार बनाने का चुनाव है – तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। 20 बरस तक एक ही खेत में एक ही बीज बोने से खेत और फसल दोनों खराब हो जाते हैं। वैसे ही दो दशक की इस सरकार ने बिहार की दो पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया है। तेजस्वी ने कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा है। तेजस्वी से किसी को कोई शिकायत नहीं। तेजस्वी आपसे एक मौका मांग रहा है। आपने एनडीए को 20 साल दिए हमें बस 20 महीना दीजिए। मिलकर नया बिहार बनाएंगे और बिहारियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाएंगे।

यह भी देखें :

पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के लिए आज हमने निम्न घोषणाएं की

तेजस्वी यादव ने पंचायती राज व्यवस्था के प्रतिनिधियों के लिए आज हमने निम्न घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता दुगुना किया जाएगा। पूर्व पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को पेंशन देंगे। त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। 2001 में पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों के प्रतिनिधायन हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प पत्र को पुन: लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़े : खगड़िया में तेजस्वी ने कहा- अब परिवर्तन के मूड में है बिहार की जनता

गुमला सिंचाई विभाग में ऐसा क्या हुआ कि अकाउंटेंट और संवेदक...

Gumla Irrigation Department News: गुमला जिले के लघु सिंचाई विभाग (सिसई क्षेत्र) में भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।...

Jamshedpur Crime News: DD Bar के बाहर युवक की मौत के...

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में DD Bar के बाहर मारपीट और 'चापड़' (भारी धारदार हथियार) से हमले की घटना ने...

Hazaribagh Doda Seizure News: हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई, 697 किलो अवैध...

Hazaribagh Doda Seizure News: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने हजारीबाग जिले के बरही पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित...