TEJASHWI ने फिर से सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा ‘ऐसे दिन आ गए कि अब पैर छूना पड़ रहा है’

पटना: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए गया रवाना हुए हैं। गया में तेजस्वी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। गया रवाना होने से पहले तेजस्वी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की और इस दौरान वे सीएम नीतीश पर हमलावर दिखे। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि अब तो उनका ऐसा दिन आ गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री का पैर छूना पड़ रहा है। जब मैंने यह तस्वीर देखी तो मुझे बहुत बुरा लगा लेकिन क्या कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- टिकट कटने पर अश्विनी बोले, कहा- पार्टी जो निर्णय करेगी वो मंजूर

तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी देश में चार हजार सांसद बनाने की बात करते हैं। ऐसे में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नया पार्लियामेंट बनाना पड़ेगा। वहीं तेजस्वी ने मंत्री विजय चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हम तो हमेशा मुद्दे की बात करते हैं, वह बतायें कि क्या कर रहे हैं। हमने रोजगार दिया तब नीतीश जी हमारे साथ थे उस वक्त उन्होंने कहा था कि अब इसको आगे बढ़ाना है लेकिन क्या कर सकते हैं कथनी और करनी में बहुत अंतर होता है। इसके साथ ही तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि 17 वर्षों से इनकी डबल इंजन की सरकार है क्यों नहीं गरीब की गरीबी दूर हुई क्यों बिहार में इतना गरीबी और बेरोजगारी है।उन्होंने कहा कि हम हमेशा कहते हैं कि मोदी नहीं, मुद्दे की बात होनी चाहिए।

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

TEJASHWI

TEJASHWI

Patna Graduate Constituency Election: नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में...

Patna Graduate Constituency Election: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की चुनाव से पहले अचानक तबीयत...

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...