Advertisment
गिरिडीह: बेंगाबाद थाना के खुट्टाबांध गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में हुए मारपीट में करीब दस लोगों को घायल होने की खबर है। ये सभी लोग एक ही पक्ष के हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रुप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद रेफर किया गया है, बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल गिरिडीह में किया जा रहा है। पीड़ित मुरारी यादव के मुताबिक वो और उसके परिवार वाले अपने खेत में काम करने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी-डंडे और दूसरे हथियार से मारपीट शुरू कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
Advertisment
Advertisement




