बाघमारा में वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया तेतुलमुड़ी कोलडम्प

बाघमारा. जिले तेतुलमुड़ी कोलडम्प में वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है। इस दौरान बमों के धमाके और गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया। मौके से दर्जनों खोखा, बमों के अवशेष, जिंदा बम और गोलियां बरामद की गयी। वहींइस दौरान कई दो पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है।

बाघमारा में वर्चस्व को लेकर लड़ाई

बता दें कि कोलडम्प में कल से एटक मजदूर यूनियन का चक्का जाम आंदोलन जारी है। संयुक्त मोर्चा के तहत मजदूरों का एक पक्ष इस चक्का जाम आंदोलन का विरोध कर रहा है। इसी को लकेर दो पक्षों में वर्चस्व को लेकर भिड़ंत है। वहीं घटना को लेकर पुलिस प्रशासन भी तैनात है।

बताया जा रहा है कि पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी के दौरान भी हिंसा को अंजाम दिया जा रहा है। यह मामला जोगता थाना अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 05 के तेतुलमुड़ी कोलडम्प का है। फिलहाल बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात है।

सूरजदेव मांझी की रिपोर्ट

डीवाई पाटिल स्कूल 1 22Scope News

Nirsa News: निरसा में CPI (ML) ने मुख्यमंत्री को क्यों भेजा...

Nirsa News: CPI (ML) की राज्य-व्यापी पहल के तहत, निरसा ब्लॉक कमेटी ने सोमवार को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) के ज़रिए मुख्यमंत्री को संबोधित...

हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का किया...

मोकामा : मोकामा के औंटा गोलंबर पर हाथीदह पुलिस ने गांजा तस्कारी के एक बड़े नेटवर्क का उद्भेदन किया है। सोमवार की रात पुलिस...

पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई, सैनिक रोड के पास दबोची...

मोतिहारी : अवैध सीमा पार करने के मामले में जांच तेज पूर्वी चंपारण जिले के भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक महत्वपूर्ण...