आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया उग्र प्रदर्शन। थार को सड़क पर पलटा
शिवानंद तिवारी ने कर दिया साफ, CONGRESS मांग रही अधिक सीट, RJD चाहती है अधिक सीट जीतना
पटना: पटना में होली के दिन थार और बुलेट की टक्कर में बुलेट सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नाथाचक एनएच 30 की है जहां तेज रफ्तार थार ने बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जमीन कारोबारी संजीत कुमार और अजीत कुमार के रूप में की गई।
एक बार फिर पाटलिपुत्र से मैदान में होंगे रामकृपाल, BJP केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले की सूचना दी। लोगों ने बताया कि दोनों व्यक्ति पटना से अपने घर जा रहे थे तभी नाथाचाक के समीप एनएच 30 के समीप थार ने बुलेट में टक्कर मार दी। थार में एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ है।
होली की खुशी बदली मातम में, होलिका दहन के लिए उपला मांगने गए किशोर को…, हुई मौत
घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और थार को पलट दिया। उग्र लोगों को पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन उग्र लोग आरोपी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मामले में दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। थार के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट
https://www.youtube.com/@22scopebihar/


