होली की खुशी बदली मातम में, होलिका दहन के लिए उपला मांगने गए किशोर को…, हुई मौत

पटना: पटना सिटी में होली की खुशी मातम में उस वक्त बदल गई जब होलिका दहन के लिए पड़ोसी के घर उपला मांगने गए एक किशोर को चाकुओं से गोद डाला। आनन फानन में किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि होलिका दहन के लिए सभी लोग आसपास के घरों से उपला मांग रहे थे।

LAKHISARAI में नाबालिग हत्याकांड में नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

इसी दौरान एक किशोर पड़ोस के दरवाजे पर जा कर बोला “हे जजमानी तोरा सोने के किवाड़ी, घर-घर गोइठा मांगिला“, इतने में ही एक युवक अंदर से निकला और किशोर को चाकुओं से गोद डाला। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किशोर को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया, जहां सोमवार की सुबह किशोर ने दम तोड़ दिया।

मद्य निषेध विभाग की टीम ने समस्तीपुर से एक कार में जब्त की 208 लीटर शराब, कारोबारी…

घटना की सूचना के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी कर रही है। मामले में दीदारगंज थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पटना सिटी से उमेश चौबे की रिपोर्ट 
https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...