Giriraj Singh पर हमले के आरोपी को मिली जमानत

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह पर हमला करने वाले आरोपी शाहजादुज्जमा उर्फ़ सैफी को बेगूसराय कोर्ट से जमानत मिल गई है। जमानत याचिका पर सुनवाई बेगूसराय के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। सैफी ने बीते 31 अगस्त को बेगूसराय के बलिया में एक जनता दरबार के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ पहले बदतमीजी की फिर उनके ऊपर मुक्का चला दिया था।

हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को हमला से बचा लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी सैफी ने कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कोर्ट में बहस के दौरान कहा कि आरोपी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष, बलिया नगर परिषद के वार्ड पार्षद और अधिवक्ता हैं। इनके विरुद्ध लगाए आरोप जमानतीय है इसलिए कोर्ट उन्हें जमानत दे।

वहीं अभियोजन पक्ष ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं इसलिए जमानत नहीं दी जाए। मामले में प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पांच हजार मुचलके पर आरोपी को जमानत दे दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  महिला के घर पर Firing मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को दबोचा

Giriraj Singh Giriraj Singh

Giriraj Singh

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...