Gaya-जिले के शोभ बाजार में बेलगाम अपराधियों की दुस्साहसी करतूत देखने को मिली है. अपराधी इंडिया वन कंपनी के एटीएम को उखाड़ कर अपने साथ लेकर चलते बने हैं. जानकारी मिल रही है कि एटीएम में करीबन 15 लाख रुपये थें. पुलिस अपराधियों के घर पकड़ में जुट गयी है. आसपास के सीसीटीवी के कैमरे को खंगाला जा रहा है.
बता दें कि कुछ दिन पहले ही अपराधियों ने ग्रामीण क्षेत्र में स्थित एसबीआई बैंक लाखों रुपये की लूट की थी. लेकिन गिरोह का सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.


