रांची: झारखंड में 2024 के लोकसभा चुनाव लिए 7 सीटों पर किनके बीच मुकाबला होगा ये तय हो चुका है. कुछ सीटों पर सीधा मुकाबला है तो कुछ सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले हो रहे हैं.
लोहरदगा लोकसभा से की कहानी देखें तो मुकाबला स्पष्ट रुप से भाजपा और कांग्रेस के बीच दिखाई दे रहा है. लोहरदगा से बीजेपी के समीर उरांव सुखदेव भगत को चुनौती दे रहे हैं.
2019 के लोकभा चुनाव कोदेखें तो सुखदेव भगत 10 हजार वोटों से बीजेपी के तब के प्रत्याशी सुदर्शन भगत से हार चुके हैं स्थानीय स्तर पर इस बार का लकोसभा चुनाव कांटेदार होने की संभावना है.
लोहरदगा के कुछ ब्लॉकों पर समीर उरांव अपनी पकड़ बनाए हुए हैं तो सुखदेव भगत भी उनसे पीछे नहीं दिख रहे हैं.
2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो लोहरदगा के शहरी इलाकों में सुखदेव भगत ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन ग्रामीण इलाकों में वह सुदर्शन भगत से पिछड़ गए थे.
इस बार की स्थिति भी कमोवोश वैसी ही है. बीजेपी के प्रत्याशी समीर उरांव कुछ शहरी क्षेत्रों में सुखदेव भगत पर भारी पड़ते जरुर दिख रहे हैं.
लेकिन उसके बावजूद सुखदेव भगत की चुनौति को कमतर कर के आंकना उनके लिए आसान नहीं होगा. भाजपा भी इस बात को अच्छी तरह समझती है इसलिए लोहरदगा सीट को भाजपा गंभीरता से लोते हुए पिछले तीन लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों को बदला है और इस बार राज्य सभा सांसद समीर उरांव को टिकट देकर लोकसभा चुनाव में लेकर लोहरदगा के लिए भाजपा अपनी गंभीरता को दर्शा चुकी है.
लोहरदगा के ग्रामीण इलकों में समीर उरांव की अच्छी पकड़ है वो भाजपा के एसटी मोर्चा के अध्यक्ष भी हैं. इससे उनकी पकड़ ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ लोहरदगा के निम्म तबकों में भी है.
लोकसभा चुनाव का परिणाम यह बता पाएगा कि समीर उरांव को इलका लाभ मिलता है कि नहीं. फिलहाल लोहरदगा लोकसभा सीट के अंदर पांच विधानसभा की सीटें आती है.
जिसमें मांडर,सिसई,गुमला,विशुनपुर,लोहरदगा की सीटें शामिल है. इन पांचों विधानसभा सीट इंडिया गठबंधन के पास ही है. जिसमें मांडर से शिल्पी नेहा तिर्की कांग्रेस की विधायक है, सिसई से जिगा सुसारन होरो झामुमो विधायक हैं, गुमला में झामुमो से भूषण तिर्की, लोहरदगा से कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और विशुनपुर से चमरा लिंडा झामुमो के विधायक हैं.
इसलिए सुखदेव भगत को चुनौती देना समीर उरांव के लिए उतना आसान भी नहीं होगा जितना आसान कुछ चुनाव पंडित बता रहे हैं.


















