छत पर सर कटा मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय : बेगूसराय में लाइब्रेरी के छत पर सर कटा युवक का शव मिला है। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल मच गया। घटना की खबर सुनते ही दलबल के साथ पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उक्त युवक की पहचान राणा कुमार शाह के रूप में हुई है। घटना गरहरा थाना क्षेत्र के हाजीपुर पोखर की बताई जाती है।

Goal 7 22Scope News

युवक ई-रिक्शा चलाकर वह अपने और परिवार का करता था भरण पोषण 

बताते चलें कि उक्त मृतक युवक की शादी नहीं हुई थी। ई-रिक्शा चलाकर वह अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की रात्रि मृतक राणा कुमार शाह अपने घर ड्यूटी से आए और भतीजी को खाना बनाने के लिए बोला। क्योंकि मृतक की युवक की शादी नहीं हुई थी। भतीजी ने खाना बनाने से इंनकार कर दिया तो मृतक बाहर से खाना खाकर आया और लाइब्रेरी के छत पर जाकर सो गया। जब मृतक रविवार की सुबह देर तक छत से नीचे नहीं उतरा तो भतीजा जाकर देखा तो खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया गया और फिर पुलिस को सूचना दी। तीन दिन पूर्व डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। दो-तीन दिन पहले दोस्तों के साथ मृतक युवक की विवाद हुई थी।

यह भी देखें :

आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया

आपको बता दें कि आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया। सड़क जाम की सूचना पर साइबर डीएसपी इमरान अहमद दलबल के साथ पहुंचे उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। डीएसपी ने बताया कि घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खून से सना चादर, डिस्पोजल ग्लास और गमछा पुलिस ने बरामद किया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या

बेगूसराय में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुटी हुई है। पर हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के बसही पंचायत के सकरौली गांव की है। जहां बसही के ही मिल्की बहियार से पुलिस ने शव बरामद किया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान सकरौली गांव निवासी रामशंकर शर्मा का पुत्र चंदन कुमार (32) शर्मा के रुप में की गई है। मृतक चंदन के दो छोटे छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक लड़का और लड़की शामिल है।

Begusarai Police 1 22Scope News
बेगूसराय में नहीं थम रहा हत्या का ग्राफ, गोली मारकर युवक की हत्या

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे

इधर, चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस कागजी प्रक्रिया के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बहियार में सुबह के वक्त गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा था। उसके बाद यह बात कानोकान फैल गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। विस्वस्त सूत्र बताते हैं कि नशाखोरी के मामले में हत्या की आशंका है।

यह भी पढ़े : नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण, पकड़ा गया शातिर…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Verdict: 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत केस...

झारखंड हाईकोर्ट ने 39 साल पुराने 200 रुपये रिश्वत मामले में दोषी ठहराए गए भोलू मंडल को बरी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि...

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...