विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात

विजिलेंस के हत्थे चढ़ा रिश्वतखोर लिपिक, मुजफ्फरपुर के मोतीपुर अंचल कार्यालय में था तैनात

पटना, 19 नवंबर : मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की टीम ने रंगेहाथ रिश्वत लेते लिपिक को गिरफ्तार किया है। जिले के मोतीपुर अंचल में तैनात आरोपी लिपिक की पहचान श्याम चन्द्र किशोर के नाम से की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अंचल कार्यालय में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो यानि विजिलेंस की टीम ने आठ हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एलपीसी यानि लैंड पजेशन सर्टिफिकेट बनाने के लिए आठ हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

पीड़ित के शिकायत पर हुई कार्रवाई, सर्किट हाउस में पूछताछ जारी

जानकारी के अनुसार एलपीसी बनाने के लिए आठ हजार की डिमांड करने पर पीड़ित ने पटना स्थित निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की। जिसके बाद विभाग ने लिपिक को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया है। शुक्रवार को पीड़ित द्वारा लिपिक को रिश्वत की तय रकम मिलते ही विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। फिलहाल अंचल लिपिक श्याम चंद्र किशोर से विभाग की टीम सर्किट हाउस में पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए लिपिक श्याम को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

ये भी पढ़े :  पूर्वी चंपारण में निगरानी के हत्थे चढ़ी महिला पर्यवेक्षिका,घूस की रकम से साथ गिरफ्तार

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...