झरिया पुलिस के खिलाफ गोलबंद हुए व्यवसायी, थाना प्रभारी को दिया अल्टीमेटम

झरिया (धनबाद) : पूर्व केला पट्टी में किरायेदार और मकान मालिक के बीच बीते दिन मारपीट हो गई. किरायेदार किशोरी साव ने आरोप लगाया कि मकान मालिक द्वारा अपने कई साथियों को बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया. वहीं घटना की सूचना पाकर झरिया पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन बाइक को जब्त कर थाना ले आई.

कई दिन बीत जाने के बाद भी झरिया पुलिस के द्वारा कार्रवाई नहीं किये जाने के कारण गुरुवार को झरिया के बोरापट्टी स्थित लक्षमण वाटिका में झरिया के व्यवसायियों ने एक बैठक की. बैठक में धनबाद जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका, बरवाड़ा कृषि बाजार अध्यक्ष विनोद गुप्ता, बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव लोकेश अग्रवाल, झरिया चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमित साहु समेत कई व्यवसायी संगठन ने झरिया पुलिस द्वारा लचर करवाई की घोर निंदा की.

बैठक के बाद कई दुकानदार धनबाद जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अगुवाई में झरिया थाना प्रभारी से मिले और दो दिनों के अंदर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. धनबाद जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चेतन प्रकाश गोयनका ने कहा कि अगर 2 दिनों में झरिया थाना प्रभारी कार्रवाई नही करती है तो इसकी शिकायत धनबाद के वरीय अधिकारियों से की जाएगी.

रिपोर्ट : अनिल

सचिवालय थाना प्रभारी की दंबगई, मोबाइल चोरी की रपट लिखाने गई महिला सचिवालय सहायक के साथ की बदतमीजी

Saffrn

Trending News

Big Breaking : बिहार में पहली बार BJP का ‘CM’, रचा...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बिहार के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का...

सुगौली ओवरब्रिज पर वर्चस्व को लेकर भिड़ंत, हथियार तानने से मची...

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत छपवा-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ओवरब्रिज पर आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जोरदार झड़प...

Big Breaking : करीब 20 साल बाद आज ‘नीतीश युग’ का...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। करीब 20 साल का सियासी युग का आज अंत हो गया...

11 मई से चलेगी भारत गौरव पर्यटक Train ,6 ज्योतिर्लिंग एवं...

Jharkhand: भारतीय रेलवे खान-पान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड जो भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है। वह 6 ज्योतिर्लिंग और शिरडी दर्शन...

Dr.BR AMBEDKAR की 135वीं जयंती के अवसर पर धनबाद में भव्य...

Jharkhand: झारखंड सहित देश भर में आज 14 अप्रैल को बाबा साहेब Dr.BR AMBEDKAR की जयंती मनाई जा रही है। धनबाद जिला में भी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img