BJP के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के आगमन को लेकर पटना में भव्य तैयारी, पोस्टर से पटा राजधानी

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नितिन नवीन के राजधानी पटना में कल यानी 23 दिसंबर को आगमन के कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है। राजधानी पटना पोस्टर से पटा हुआ है। पटना में भव्य स्वागत समारोह होगा। पटना एयरपोर्ट से बीजेपी कार्यालय तक रोड शो होगा। इसके लिए पटना पुलिस की ओर से ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। मुख्य मार्गों और चौकों पर बैनर और पोस्टर लगाकर जनता से आमंत्रण किया गया हैं। नितिन नवीन दोपहर 12:30 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे रोड शो में शामिल होंगे। रोड शो के दौरान वे राजवंशी नगर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद हाईकोर्ट के पास बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर आयकर गोलंबर पर जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बिहार के लिए 23 दिसंबर का दिन बेहद खास होने वाला है – संजय सरावगी

आपको बता दें कि बिहार के लिए 23 दिसंबर का दिन बेहद खास होने वाला है। भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार पटना आ रहे हैं, जहां उनका रोड शो भी होगा। इसके बाद मिलर स्कूल ग्राउंड में अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। इसकी जानकारी नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जानकारी दी। बता दें कि पटना के हर चौक-चौराहों पर बड़े-बड़े पोस्टर पार्टी की तरफ से लगाया गया है।

निश्चय ही यह बिहार के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण है – BJP

बीजेपी ने कहा कि निश्चय ही यह बिहार के लिए गौरव, सम्मान और प्रेरणा का ऐतिहासिक क्षण है। 23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के दायित्व ग्रहण करने के उपरांत नितिन नवीन का प्रथम बिहार आगमन हो रहा है। यह आगमन मात्र एक यात्रा नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के हृदय में नई ऊर्जा, नया उत्साह और सेवा-संकल्प का संचार करने वाला अवसर है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए पूरा बिहार एकजुट होकर तैयार है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के हर जिले से बीजेपी के कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : नितिन नवीन के पटना दौरे को लेकर कैमूर में जबरदस्त उत्साह, RJD छोड़ BJP में आए देव लाल पासवान

अंशु झा की रिपोर्ट

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...