पटना AIIMS में डॉक्टरों के साथ मारपीट का मामला गरमाया, रेजिडेंट डॉक्टरों का विरोध जारी

फुलवारीशरीफ : राजधानी पटना स्थित एम्स अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट की घटना को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटना में शिवहर के विधायक चेतन आनंद की संलिप्तता को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं और विधायक चेतन आनंद से माफी की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, आज डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

DIARCH Group 22Scope News

डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से एम्स के वार्डों में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है

डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से एम्स के वार्डों में सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। साथ ही, सभी डॉक्टरों ने एक सामूहिक बैठक कर विधायक के खिलाफ आक्रोश जताया और भविष्य की रणनीति पर विचार किया। वर्तमान में डॉक्टरों का विरोध शांतिपूर्ण ढंग से जारी है, लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़े : हड़ताल पर गए पटना AIIMS के डॉक्टर, OPD-इमरजेंसी ठप, चेतन के खिलाफ FIR की मांग

पृथ्वी कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...