Advertisment

हड़ताल पर गए पटना AIIMS के डॉक्टर, OPD-इमरजेंसी ठप, चेतन के खिलाफ FIR की मांग

पटना : बिहार की राजधानी पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के डॉक्टरों ने आज यानी शुक्रवार को हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल की वजह से पटना एम्स में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवा तक ठप हो गया है। डॉक्टरों का आरोप है कि बाहुबली आनंद मोहन और सांसद लवली आनंद के विधायक बेटे चेतन आनंद ने मारपीट की है। आरोप है कि चेतन आनंद ने एम्स के सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों के साथ मारपीट की है।

Goal 7 22Scope News

चेतन पर डॉक्टरों से मारपीट का आरोप

वहीं पटना के एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर शुक्रवार को अचानक काम पर नहीं आए। उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि शिवहर के विधायक चेतन आनंद ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की। डॉक्टरों का यह भी आरोप है कि विधायक ने एक रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी।

यह भी देखें :

चेतन आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए – डॉक्टर

डॉक्टरों ने मांग की है कि चेतन आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। वहीं, विधायक चेतन आनंद ने फुलवारी थाने में एम्स के स्टाफ पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है।

यह भी पढ़े : पटना AIIMS में MLA चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक

पृथ्वी कुमार और प्रेम कश्यप की रिपोर्ट

Jharkhand Naxal Surrender: 60 लाख के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई...

झारखंड में 60 लाख रुपये के इनामी 16 नक्सली 28 जुलाई को सरेंडर करेंगे। इनमें रीजनल और जोनल कमांडर भी शामिल हैं। सारंडा में...

JPSC Exam Scam: सीआईडी की पूछताछ में मास्टरमाइंड की तलाश तेज,...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। एसआईटी पांच आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ कर नेटवर्क और मास्टरमाइंड का...

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...