मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

शेखपुरा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सामस बुजुर्ग पंचायत में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी शेखर आनंद ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। सात निश्चय योजना-3 का अवयव ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु 19 मई 2026 से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है।

स्टॉल अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने शिविर कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं स्वयं सुनी व उनका आवेदन लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया

मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर में आवेदनों की प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, गृह विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही लाभार्थी एवं अन्य हितधारकों से संबंधित लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। स्टॉल अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने शिविर कार्यक्रम में आए लोगों की समस्याएं स्वयं सुनी व उनका आवेदन लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की संख्या, आवेदनों के निष्पादन की स्थिति, लंबित और अस्वीकृत आवेदन के कारण आदि के संबंध में पूरी जानकारी दी।

CM Sheikhpura 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान शेखपुरा जिला अंतर्गत 50 करोड से अधिक की लागत की 62 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन व शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान शेखपुरा जिला अंतर्गत 50 करोड रुपए से अधिक की लागत की 62 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 51 योजनाओं का उद्घाटन तथा 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर से संबंधित आवेदकों के प्राप्त आवेदनों का निष्पादन पत्र/लाभ वितरण-बंदोबस्ती पर्चा, राशन कार्ड, शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत राशि का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड आदि लाभुकों को प्रदान किया।

CM Sheikhpura 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- लोगों की समस्याओं का समाधान व उनके शिकायतों का निष्पादन उनके घरों में ही हो सके, यही सहयोग शिविर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान व उनके शिकायतों का निष्पादन उनके घरों में ही हो सके, यही सहयोग शिविर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। हमलोगों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से यह तय किया है कि लोगों को उचित न्याय के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े और उन्हें दूर नहीं जाना पड़े। स्वयं सरकार और सभी पदाधिकारी लोगों के बीच उपस्थित होकर सहयोग शिविर कार्यक्रम के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे। आज हम यहां भगवान विष्णु के मंदिर भी गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विष्णु धाम मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया था। हम आप सभी को आश्वस्त करते हैं कि विष्णु धाम मंदिर के सौंदर्गीकरण और मंदिर निर्माण में जितनी भी धनराशि की आवश्यकता होगी सरकार उपलब्ध कराएगी। बिहार में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम सरकार निरंतर कर रही है।

CM Sheikhpura 3 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- जनता की समस्याओं को उनके घर में ही कैसे निष्पादित किया जाए इसकी रूपरेखा तय कर सहयोग शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं को उनके घर में ही कैसे निष्पादित किया जाए इसकी रूपरेखा तय कर सहयोग शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। मुझे जो रिपोर्ट दी गई है उसके अनुसार यहां कल तक प्राप्त आवेदनों में से लगभग 91 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। आवेदकों को बासगीत पर्चा, शौचालय निर्माण हेतु स्वीकृत राशि का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, आदि प्रदान किया गया है।

CM Sheikhpura 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं बिहार के सभी 14 करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि सहयोग शिविर कार्यक्रम के जरिए आपकी समस्याओं का समाधान होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं बिहार के सभी 14 करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि सहयोग शिविर कार्यक्रम के जरिए आपकी समस्याओं का समाधान होगा। अब आपको कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। इस व्यवस्था को शीघ्र ही नगर निकायों में भी शुरू किया जाएगा। बिहार के सभी पंचायतों में सहयोग शिविर कार्यक्रम प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराना है।

CM Sheikhpura 5 22Scope News

सरकार की नीति स्पष्ट है कि आवेदन प्राप्ति के 10 दिन के अंदर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 11वें दिन संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय से पहला नोटिस निर्गत किया जाता है

सरकार की नीति स्पष्ट है कि आवेदन प्राप्ति के 10 दिन के अंदर यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 11वें दिन संबंधित पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय से पहला नोटिस निर्गत किया जाता है। उसके बाद 20 दिन तक आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो 21वें दिन दूसरा नोटिस और 25वें दिन तीसरा नोटिस निर्गत किया जाता है ताकि समय सीमा के अंदर आवेदन का निष्पादन किया जा सके। यदि 30 दिनों के अंदर भी आवेदन का निष्पादन नहीं किया जाता है तो संबंधित पदाधिकारी स्वतः निलंबित हो जाते है, ऐसी व्यवस्था बनाई गई है। इस प्रकार की व्यवस्था देश में पहली बार बनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकसित बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

CM Sheikhpura 6 22Scope News

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार को समृद्ध बनाना है

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार को समृद्ध बनाना है। उनके सपनों को साकार करने का काम हमारी सरकार कर रही है। बिहार के सभी प्रखंडों में मॉडल स्कूल स्थापित करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मॉडल स्कूल के रूप में हम ऐसी व्यवस्था खड़ी कर रहे हैं ताकि नेताओं और पदाधिकारी के बच्चे भी उसमें नामांकन कराने के लिए लालायित रहें। शिक्षा और ज्ञानार्जन से लोगों को मुख्य धारा में लाया जा सकता है, बिहार की समृद्धि का यही महत्वपूर्ण मार्ग है। शॉर्टकट अपनाने वालों या गैरकानूनी रास्ता अख्तियार कर आगे बढ़ने का मनसूबा पालने वालों को शेखपुरा, मुंगेर या बेउर जेल में जाना पड़ता है। मैं जिस तारापुर से विधायक बना हूं, वहां से आजादी के बाद वर्ष 1952 में बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह पहली बार विधायक बने थे। उस समय उनके विधानसभा क्षेत्र में तारापुर और खड़गपुर भी शामिल था। बाबू के जो अधूरे सपने हैं उनको पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है।

CM Sheikhpura 7 22Scope News

नीतीश कुमार ने भी श्री बाबू के काम को आगे बढ़ाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी श्री बाबू के काम को आगे बढ़ाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव-गांव तक बिजली पहुंचाने का काम शुरू किया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम घर-घर तक बिजली पहुंचाएंगे। इसके तहत बिहार के हर इच्छुक परिवार को बिजली कनेक्शन मुहैया कराया गया।

 

बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली मुहैया कराई जा रही है

बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली मुहैया कराई जा रही है। अब प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना को बिहार में धरातल पर उतारना है। इस योजना के माध्यम से सरकार, लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लेट लगाने की दिशा में तैयारी कर रही है ताकि अगले 20 सालों तक लोगों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित रहे, यह सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास और जन कल्याण का काम किया। भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो इस दिशा में हम लोग काम कर रहे हैं। शेखपुरा जिला क्षेत्रफल में छोटा है और यह मुंगेर का ही पार्ट रहा है।

CM Sheikhpura 8 22Scope News

 

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रही है ताकि राज्य में हर सूरत-ए-हाल में कानून व्यवस्था कायम रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रही है ताकि राज्य में हर सूरत-ए-हाल में कानून व्यवस्था कायम रहे। कुछ लोग अपराधियों में भी जाति-धर्म ढूंढ रहे हैं। पुलिस किसी की जाति और धर्म देखकर कार्रवाई नहीं कर रही है, जो भी अपराध करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। लोकतंत्र में जनता मालिक है और हम सभी सेवक हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा जिले की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने की दिशा में काम जारी है

मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखपुरा जिले की जो भी समस्याएं हैं उनको दूर करने की दिशा में काम जारी है। यहां बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि जब भी अगली बार शेखपुरा जिला का मेरा दौरा होगा, यहां मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का शिलान्यास किया जाएगा। हमलोग अनुमंडल अस्पतालों और जिला अस्पतालों से बेवजह मरीजों के रेफर करने की परंपरा को खत्म करने के लिए व्यवस्था खड़ी कर रहे हैं। 15 अगस्त तक इस पर पूरी तरह पाबंदी लग जायेगी। गंभीर मरीजों को इलाज के लिए पीएमसीएच या अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है लेकिन सामान्य मरीजों को बेवजह अगर कोई चिकित्सक अनुमंडल या जिला अस्पताल से पीएमसीएच या अन्य बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार लगे हुए हुए है। हैं। शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया की दिशा में भी काम जारी है। जून माह में ही महिला शिक्षकों को उनके पंचायत के पास वाले पंचायत में व पुरुष शिक्षकों को उनके प्रखंड के पास वाले प्रखंड के किसी विद्यालय में पदस्थापित कर दिया जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो और हमारे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ससमय शिक्षा मिले, यह हमारी कोशिश है।

CM Sheikhpura 9 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 11 जिलों में टाउनशिप विकसित किया जा रहा है इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के 11 जिलों में टाउनशिप विकसित किया जा रहा है इस दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगले साल शेखपुरा और बरबीघा के बीच नया टाउनशिप भी विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा। बक्सर और भागलपुर के बीच एक नई सड़क बननी है जिसकी विजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह सड़क बक्सर-जगदीशपुर (भोजपुर) अरवल जहानाबाद- नालंदा-राजगीर-शेखपुरा-जमुई होते हुए भागलपुर तक जाए ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। सात निश्चय योजना-3 के तहत तय विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जा रहा है। हमलोग इस प्रकार से विकास कार्य कर रहे हैं ताकि भारत विकसित हो और बिहार समृद्ध हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिला बहनों को रोजगार शुरू करने हेतु राशि प्राप्त नहीं हुई है

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिला बहनों को रोजगार शुरू करने हेतु राशि प्राप्त नहीं हुई है वह तत्काल आवेदन करें उन्हें एक माह के अंदर उनके अकाउंट में राशि भेजी जाएगी। बिहार में कृषि के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा मिले इसके लिए अगले वित्तीय वर्ष तक 25 लाख लोगों को अनुदानित दर पर गोपालन हेतु अनुदानित राशि उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि कृषक पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही दूध उत्पादन में भी वृद्धि हो। सहयोग शिविर कार्यक्रम में कल तक कुल 3800 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन में से 3500 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। सहयोग शिविर कार्यक्रम में कल तक कुल 3800 लोगों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन में से 3500 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। आज जो भी आवेदन प्राप्त होंगे, उनका निष्पादन अगले 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

CM Sheikhpura 10 22Scope News

मैं सहयोग शिविर कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं – मुख्यमंत्री

मैं सहयोग शिविर कार्यक्रम में उपस्थित आप सभी लोगों का अभिनंदन एवं स्वागत करता हूं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व बरबीघा प्रखंड के सामस बुजुर्ग पंचायत स्थित विष्णु धाम मंदिर में दर्शन कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। विष्णु धाम मंदिर प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा विष्णु धाम मंदिर परिसर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा विष्णु धाम मंदिर परिसर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने साइट प्लान एवं प्रस्तावित मॉडल के माध्यम से मंदिर प्रांगण में कराए जा रहे, विकास कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इसके तहत मंदिर परिसर में 11 कमरों का निर्माण, प्रसाद दुकान का निर्माण, शौचालय, गेस्ट हाउस का जीर्णोद्धार, ओपन ग्राउंड मेला स्थल का सौंदर्गीकरण, पार्किंग, तालाब की साफ-सफाई, परिक्रमा पथ का विकास, चहारदीवारी का निर्माण एवं अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

CM Sheikhpura 11 22Scope News

CM सम्राट के साथ मंत्री, सांसद, कई विधायक व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री सह शेखपुरा जिले की प्रभारी मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता, सांसद शंभू शरण पटेल, विधायक रणधीर कुमार सोनी, विधायक डॉक्टर कुमार पुष्पंजय, जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, आयुक्त मुंगेर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी शेखर आनंद, पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी व सहयोग शिविर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल आमजन मौजूद थे।

यह भी पढ़े : लोगों की समस्याओ का त्वरित समाधान हो व उन्हें न्याय मिले यही ‘सहयोग शिविर’ का मूल उद्देश्य है – मुख्यमंत्री

Highlights

Saffrn

Trending News

Rajya Sabha Election 2026: Congress और JMM में सीटों पर मंथन...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस और झामुमो के बीच उम्मीदवारों पर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जवाब का इंतजार, 6...

मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, बक्सर दुकान में...

मोतिहारी/बक्सर : मोतिहारी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। जबकि बक्सर दुकान में आग लगने के चलते 30 लाख की संपत्ति जलकर...

2 दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे नितिन नवीन, कई कार्यक्रमों में...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर अभी थोड़ी देर पहले पटना पहुंच गए हैं। अपने...

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने भारी...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित...

20वीं वाहिनी SSB परिसर में बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं का...

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले से एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां 20वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल परिसर में बिहार पुलिस के 228 नवप्रशिक्षुओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img