अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे कोलियरी कर्मचारी संघ को संयुक्त मोर्चा का मिला समर्थन

बाघमारा (धनबाद) : कतरास बीसीसीएल के कतरास क्षेत्र संख्या 04 के अंतर्गत सलानपुर कोलियरी को बीसीसीएल प्रबंधक द्वारा बंद करने के विरोध में धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के बैनर तले कोलियरी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी है. इस कार्यक्रम को संयुक्त मोर्चा का भी समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में आज धरना स्थल पर सीटू, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, जनता मजदूर सहित अन्य यूनियन संगठन के पदाधिकारी मंच पर पहुंचकर जोरदार समर्थन दिया.

मासस नेता हलधर महतो ने मंच के माध्यम से कहा कि अगर हम मिलकर लड़ेंगे तो जीत हमारी पक्की है. जैसे हमारे किसान अपनी लड़ाई मिलकर लड़े तो उनकी जीत हुई तो उसी प्रकार हमारी जीत जरूर होगी. आउटसोर्सिंग कंपनियों में हमारी भागीदारी कैसे हो. इस लड़ाई को जीतने के लिए नेताओं का नहीं मजदूरों का गठबंधन होना चाहिए क्योंकि यह लड़ाई लंबी चलेगी और हमें मिलकर लड़ना होगा. केंद्र सरकार बड़े-बड़े पूंजीपतियों, उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के इरादे से भूमिगत खदानों को बंद कर रही है.

उन्होंने कहा कि अंडर ग्राउंड माइंस को बंद कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से उन्हें फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है. अब हमें आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है. यह सरकार सर्वजनिक उपकरण को साजिश के तहत बंद करना चाह रही है.

जेएमएस के शाखा अध्यक्ष राजेश सिंह अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सलानपुर धरना स्थल पर पहुंचे. सभा को संबोधित करते हुए राजेश सिंह ने कहा कि इस कोलियरी को बचाने के लिए हम लोग चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं. धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के लखन महतो ने कहा कि हमें सभी यूनियन का समर्थन मिल रहा है, इस लड़ाई को और आगे तक ले जाएंगे.

रिपोर्ट: सुरजदेव मांझी

भूमिगत आग बुझाने की पहल शुरू, नगर निगम और सीसीएल मिलकर कर रहे प्रयास

Saffrn

Trending News

Jharkhand Teacher Vacancy: सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में शामिल होगी Bhumij...

 झारखंड में सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली में संशोधन की तैयारी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब भूमिज भाषा को शामिल किया जाएगा।harkhand Teacher Vacancy...

Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अपर्णा यादव...

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।...

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img