नगर परिषद का है बुरा हाल, शहर में जगह-जगह नाला का खुला ढक्कन लोगों को चिढ़ा रहा है मुंह

मधेपुरा : मधेपुरा नगर परिषद में जगह-जगह खुला नाला का ढक्कन संक्रमण बीमारियों को आमंत्रण दे रहा है। शहर में खुला नाला और जलजमाव को लेकर मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोग परेशान हैं। दरअसल, मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई प्रमुख वार्डो में कई महीनों से खुला नाला का ढक्कन लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। शहर में बढ़ रही मच्छरों की प्रकोप से शहरवासी परेशान हैं। नाला उगाही के महीनों बीत जाने के बावजूद भी नाले के ऊपर प्लेट नहीं डाला गया है।

आपको बता दें कि शहर में जगह-जगह गंदगी और बजबजाता जलजमाव के कारण लोग खासे परेशान हो रहे हैं। वहीं मुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी पर साधा निशाना और कहा कि नगर परिषद में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का आलम इस तरह है कि जनता भले ही समस्याओं से जूझती रहे, इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। खासकर ताजा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-24 और 25 का है। जहां नगर परिषद द्वारा कई माह पूर्व नाला की सफाई का कार्य करवाया गया, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद भी नाला पर प्लेट डालना तो दूर शिकायत करने पर झांकने तक कोई कर्मचारी और अधिकारी नहीं आते हैं।

हालांकि कमो बेस शहर में सभी जगहों का यही हाल है। स्थानीय लोगों की माने तो कई महीने पहले शहर के वार्ड में नाला सफाई का कार्य करवाया गया लेकिन कई जगहों पर नाले पर प्लेट तक नहीं डाला गया। जिससे नाले की निकासी नहीं रहने के कारण नाले के गंदे बजबजता बदबुदार पानी से लोगों की स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वहीं मच्छरों का भी प्रकोप काफी तेजी से बढ़ रहा है। इतना हीं नहीं इस रास्ते से गुजरने वाले लोग, बच्चे और पशु इसमें गिर कर चोटिल भी हो जा रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित भी हैं।

वहीं इधर इस मामले को लेकर नगर परिषद की मुख्य पार्षद कविता कुमारी साहा ने कहा कि लोगों की शिकायत मिलने पर उन्होंने नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराया लेकिन इसपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शहर में हो रहे किसी भी काम की जानकारी तक उन्हें नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कार्यपालक पदाधिकारी ही मुख्य पार्षद बन कर बैठी हुई हैं। वहीं स्थानीय लोग खासे परेशान और हैरान हैं। वहीं जब इस मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी से पूछा गया तो वे गोलमटोल जनाब देते हुए बताया कि शहर में जहां परेशानी है। वहां के स्थानीय लोग लिखित आवेदन देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे शहर में सभी जगहों पर बिलीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। रही बात नाले की तो इस दिशा में भी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : मधेपुरा में 2 जगहों पर स्थानीय विकास के मुद्दे को लेकर लोगों किया वोट का बहिष्कार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...