बोकारोः जिला पुस्तकालय में तीन सौ बच्चे पढ़ने आते हैं. यह पुस्तकालय राम रूद्र हाई स्कूल के कैंपस मे एक साल पहले बना हुआ है. शुरुआती दौर में तो एक महिला शिक्षक को नियुक्त किया गया. जिनके देखरेख मे बच्चे पढ़ाई करते थे. कुछ दिनों मे महिला शिक्षिका की अवधि समाप्त हो गई. उसके बाद बोकारो शिक्षा विभाग के द्वारा कोई भी शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया. बच्चे आते हैं अपने से पढ़कर चले जाते हैं.
पुस्तकालय का हाल बेहाल
पुस्तकालय का हाल बेहाल है. पुस्तकालय में ना तो पीने का पानी है और ना ही शौचालय में साफ सफाई है. यहां तक की छत्त से पानी टपकने से लाइब्रेरी रूम में पानी भर जाता है. कोई देखरेख करने वाला नहीं है. आधे पंखे चलते हैं, तो अधिक खराब पड़े हुए हैं. यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि 1 साल पहले यह लाइब्रेरी बना. कुछ दिन यहां पर देख की गई. पिछले अप्रैल के बाद कोई यहां शिक्षक नियुक्त नहीं है. ना ही कोई केयरटेकर है. पंखा खराब पड़े हुए हैं. छत से पानी टपकता है. शौचालय मे गंदगी पड़ी हुई है. जिसे यहां के पढ़ने वाली लड़कियों को बहुत दिक्कत होती है.
बिजली की भी हो रही समस्या
वहीं बिजली की समस्या को लेकर के उन्होंने कहा कि सारा सामग्री इनवर्टर बैटरी सब रखा हुआ है. यहां तक की डिजी भी लगा है. लेकिन यहां पर कोई देखरेख करने वाला नहीं है. हम सभी तीन सौ बच्चे आते हैं और अपनी पढ़ाई कर कर चले जाते हैं. उन्होंने शिक्षा अधिकारी से यह मांग की अगर इस पुस्तकालय में कोई शिक्षक नियुक्त कर दिया जाता, तो हम सभी अच्छे से पढ़ाई कर पाते.
जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन
शिक्षा अधिकारी DO को अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि राम रुद्र के गार्ड द्वारा लाइब्रेरी खुलवा दिया जाता है. वहां पर कारक मानव जो है तीन बार निवेदा निकाला गया था, वह स्थगित हो गया. उन्होंने आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा कि एक-दो दिन में त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां पर एक आदमी नियुक्त किया जाएगा.
रिपोर्टः चुमन कुमार
Highlights


