सदर अस्पताल के डेडिकेटेड कैंसर वार्ड में होगा मरीजों का मुफ्त इलाज

रांची: झारखंड में रांची का सदर अस्पताल राज्य का पहला सदर अस्पताल होगा जहां कैंसर विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेगें।

रांची सदर अस्पताल के पांचवें तल्ले पर डेडिकेटेड कैंसर वार्ड स्थापित किया गया है जहां कैंसर के मरीजों का पूरा उपचार होगा। अब तक यहां डॉक्टर की कमी के कारण कैंसर का इलाज नहीं हो पा रहा था।

अब यहां डे केयर सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें कैंसर के विभिन्न प्रकारों के इलाज शामिल होंगे, जैसे कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, और टारगेटेड थेरेपी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस सेवा का उपयोग आयुष्मान कार्डधारियों के लिए मुफ्त होगा, जिससे कैंसर से जूझ रहे रोगियों को अधिक सहायता मिलेगा। निजी संस्थानों में इस प्रकार के इलाज का खर्च काफी अधिक होता है, लेकिन यहां यह सब मुफ्त होगा।

इस नए इलाज केंद्र में अत्याधुनिक उपकरणों उपलब्ध है। यहां कैंसर की छोटी और मध्यम दर्जे की सर्जरी भी की जा सकेगी। इससे रोगियों को अधिक सुविधा मिलेगी और उनका इलाज अधिक प्रभावी रूप से हो सकेगा।

 

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...