झारखंड बनाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को: बाबूलाल

रांची: झारखंड के लिए आज बड़ा दिन , देश के ऐसे महापुरुष की पुण्य तिथि है , जिसका झारखंड के साथ जुड़ाव है। झारखंड बनाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री  स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपई को जाता है। झारखंड की जनता सदैव उनके प्रति ऋणी रहेगी। कांग्रेस पार्टी आदिवासी के समर्थन में बातें तो बड़ी बड़ी करती रही पर कभी भी आदिवासी भावना को समझने का काम नहीं किया।

झारखंड के आदिवासी नेताओं को अपने गोद में बैठाते रहे पर झारखंड राज्य के लिए कुछ नहीं किया। आज इस राज्य में जिन लोगों के हाथ में शासन है। साढ़े तीन साल सरकार बने हुआ , पर ये लोग राज्य के विकास के बजाय कमाने और लूटने में लगे रहे।

भ्रष्टाचार को समाप्त करना है , झारखंड में सरकार के द्वारा प्रायोजित भ्रष्टाचार है, अधिकारी लूट खसोट में लगे हैं ,बिना पैसा दिए काम नहीं हो रहा। झारखंड में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। 17 अगस्त से सिदो कान्हो की धरती भोगनाडीह से संकल्प यात्रा की शुरुआत हो रही है।

आदिवासियों के नाम पर राजनीति हो और आदिवासी ही लूटा जाए तो इस राज्य में संकल्प लेने की आवश्यकता है कि इस राज्य से इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। झारखंड में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है ,विकास का काम रुका हुआ है। ईडी जांच कर रही तो कहते हैं आदिवासी हैं इसलिए तंग किया जा रहा ।

ईडी वालों ने 14 तारीख का नोटिस दिया , अगर आपने गलत नहीं किया तो जा कर बता दें , पर गड़बड़ी भी करेगें और सीना जोड़ी भी करते हैं। गड़बड़ी के बाद बचने के लिए बड़े बड़े वकील लाते हैं बचने के लिए।

संकल्प यात्रा पर निकल रहे हैं , इस राज्य को लुटेरों से मुक्त करना है ,भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। अब बहुत हो गया इस राज्य में ,अब जनता को संकल्प करना है इस राज्य को भ्रष्ट सरकार से मुक्त करना है।

Share with family and friends: