घर से खेत के लिए निकला किसान 2 दिन बाद मिला शव

सासाराम : घर से खेत के लिए निकला किसान का शव को दो दिन के बाद चेनारी थाना के पुलिस ने बरामद किया है। मृतक किसान रोहतास जिला के शिवसागर थाना क्षेत्र के मझूई गांव के विमल पासवान बताया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक किसान विमल पासवान के भाई कमला पासवान ने बताया कि बीते 14 अगस्त को घर से खेत के लिए निकले थे जहां दो दिन तक घर नहीं पहुंचने पर दो दिन से अभी तलाश जारी ही था कि चेनारी थाना के पुलिस ने केनार गांव के नहर के पास से किसान विमल पासवान का शव बरामद किया है। इलाके में शव की सूचना पर सनसनी मच गया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। भीम आर्मी के रोहतास जिला प्रभारी अमित पासवान ने बताया कि किसान विमल पासवान की हत्या धारेदार हथियार से किया गया है। उन्होंने पुलिस से तत्काल प्रभाव हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की है।

https://22scope.com/rohtas-transport-department-cut-a-lot-of-challans-in-sasaram/

दयानन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Bihar Naxal Free Districts: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100...

Bihar Naxal Free Districts, पटना: बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागियों को लेकर पाटलिपुत्र-एकता नगर स्पेशल ट्रेन बुधवार को गुजरात के...

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में तुलसी और लेमनग्रास की खेती...

Bihar Essential Oil Farming: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती के नए विकल्प विकसित करने के लिए तुलसी, लेमनग्रास और अन्य औषधीय...

Bihar E-Waste Awareness Campaign: बिहार के सभी स्कूलों में ई-कचरा अभियान,...

Bihar E-Waste Awareness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को राज्य के सभी सरकारी एवं...