Ghatsila : पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का निधन

पेंशन से कटाई थी अंबेसडर कार की कीमत

सीएम हेमंत ने निधन पर जताया शोक

रांची : पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के का निधन- पूर्व मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता

95 वर्षीय यदुनाथ बास्के का बुधवार को निधन हो गया.

उन्होंने घाटशिला के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.

वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और 30 अप्रैल से उनका इलाज चल रहा था.

बुधवार दोपहर 2ः20 बजे निधन हुआ. उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा.

उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया.

हम सब के मार्गदर्शक थे यदुनाथ बास्के- सीएम हेमंत

सीएम हेमंत ने अविभाजित बिहार में पूर्व वन एवं कल्याण मंत्री यदुनाथ बास्के के निधन पर

गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक वरिष्ठ नेता और अभिभावक को खो दिया है. वे हमारे आधार स्तंभ थे, हम सब के मार्गदर्शक थे. आज भले ही बास्के जी हमारे बीच नहीं है, मगर उनका संघर्ष और त्याग हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना ईश्वर से की. बता दें कि उनसे मिलने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घाटशिला आए थे और उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना.

बेहर सरल और साधारण नेताओं में गिने जाते थे यदुनाथ

झारखंड पार्टी के टिकट पर 1969 में पहली और आखिरी बार विधायक और मंत्री बने यदुनाथ बास्के बेहद सरल, साधारण और मृदुभाषी नेताओं में गिने जाते थे. सफेद धोती-कुर्ता पहनना उन्हें पसंद था. उनके साथ रहने वाले विधायक और मंत्री बनने के बाद की दो घटनाएं बड़े चाव से सुनाते थे.

दशकों तक रही अंबेसडर कार

मंत्री बनने के बाद उन्हें एक अंबेसडर कार मिली थी. चुनाव हारने के बाद भी वह उन्हीं के पास रही. काफी समय बाद उन्हें नोटिस आया कि कार का बकाया उन्हें चुकाना है. लोगों का कहना है कि वे तो समझ रहे थे कि कार उन्हें सरकार से गिफ्ट में मिली है. परंतु जब नोटिस आया तो उन्हें समझ में आया कि वह कर्ज था. फिर उन्होंने विधानसभा सचिवालय से कहा कि उनकी पेंशन से किस्त में राशि काट ली जाए. इस तरह वह मामला सुलझा. वह अंबेसडर कार उनके पास दशकों तक रही.

बाद में कंडम होने के बाद भी उसे घर के पास ही लकड़ी के ऊपर रखा गया था. एक बार मंत्री रहते वे पटना से जमशेदपुर आ रहे थे. पुरुलिया के पास ट्रेन को रोक दिया गया. बहुत देर रुकने के बाद साथ के लोगों ने उनसे कहा कि वे मंत्री हैं, आखिर कितनी देर यहां फंसे रहेंगे. वे अपनी ओर से कुछ करें. उन्हें डीआरएम से बात करनी चाहिए.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Saffrn

Trending News

पंचायत उन्नति सूचकांक में उत्कृष्ट प्रदर्शन, तेलकप पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार

पटना : रोहतास जिले की तेलकप ग्राम पंचायत को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस पंचायत को सर्वश्रेष्ठ...

Dhanbad में तेज रफ्तार का कहर, साइकिल सवार की मौत, गुस्साए...

Dhanbad: आये दिन Dhanbad के अलग अलग हिस्सों मे सड़क हादसों की सख्याएँ बढ़ रही जिससे लोगों को NH सड़क मे सफर करने से...

लू से निपटने की तैयारी तेज, संयुक्त सचिव ने की उच्चस्तरीय...

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा...

बिहार में पहली बार रोबोटिक सर्जरी से पैनक्रियाज कैंसर का सफल...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध जन स्वास्थ्य सेवा अस्पताल इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में रोबोटिक सर्जरी के जरिए मरीज का पैनक्रियाज कैंसर का...

तेजस्वी ने बिहार को बताया पिछड़ा राज्य, BJP ने किया पलटवार,...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला किया है।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img