Advertisment

रांची के होटवार में जल्द लगेगा मिल्क पाउडर व प्रोडक्ट प्लांट, NDDB के अध्यक्ष की मंत्री से हुई मुलाकात

रांची. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. मीनेश शाह ने राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान झारखंड में मेधा डेयरी सहित NDDB की कार्य योजना पर चर्चा हुई। इस मौके पर NDDB के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. मीनेश शाह ने बताया कि रांची के होटवार में नया पाउडर प्लांट के साथ मिल्क प्रोडक्ट प्लांट का निर्माण होने जा रहा है।

NDDB के द्वारा शुरू होगा प्लांट

NDDB के द्वारा शुरू होने वाले इस प्लांट का शिलान्यास के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का समय निर्धारित किया जा रहा है। बहुत जल्द इस नये प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही गिरिडीह में 50 हजार लीटर का एक और नया प्लांट लगाने की योजना है। डॉ. मीनेश शाह ने बताया कि उन्होंने खुद गिरिडीह जाकर स्थल निरीक्षण किया है। वहीं झारखंड में राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने को लेकर एक सेंटर का निर्माण किया जाएगा।

गाय खरीद के लिए किसानों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं

वहीं अब गाय खरीद के लिए राज्य के किसानों को दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार और JMF के द्वारा इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जमशेदपुर या रांची में अच्छे नस्ल की गाय उपलब्ध कराने का सेंटर शुरू किया जाएगा। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात के क्रम में वेटनरी डॉक्टरों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा हुई। पशु पालकों को समय पर वेटनरी डॉक्टर उपलब्ध हो, इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। इस मौके पर मेधा डेयरी के प्रबंध निदेशक जयदेव विश्वास भी मौजूद थे।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...