15 वर्षों से ध्वस्त पुल अपनी बेबसी पर बहा रहा है आंसू

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के मुसवा भेडियारी गांव में 15 वर्षों से यह ध्वस्त पुल अपनी बेबसी पर आंसू बहा रहा है। पुल ध्वस्त होने के कारण किसानों को अपने खेत में जाकर खेती करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों को इस पार से उस पार जाने के लिए नाव ही एक सहारा मात्र है। जानकारी के अनुसार, इस पुल का निर्माण वर्ष 2009 में कराई गई थी। लेकिन कुछ वर्षों के बाद बाढ़ आने के कारण पुल ध्वस्त हो गया और लोगों का आवागमन बाधित हो गया।

आपको बता दें कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा इस समस्या को गंभीरता से नहीं ली, जिससे इस क्षेत्र के लोगों को खेती करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां तक कि कुछ लोगों के जमीन नहीं होने के कारण अपना घर भी बना लिए हैं। सबसे परेशानी उन लोगों को प्रत्येक दिन आने जाने में होती है। यहां तक कि अगर किसी को रात में तबीयत खराब हो जाए तो इस पार आने के लिए लोगों को सोचना पड़ेगा।

यह भी पढ़े : चार युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में घर में आग लगने से दर्दनाक मौत

यह भी देखें :

सोहराब आलम की रिपोर्ट

 

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...