धनबादः जिले के रानीबांध तालाब धैया के पास सड़क पर बह रहे पानी की निकासी के लिए नाला बनाना ठेकेदार और जिला प्रशासन दोनों को महंगा पड़ गया. 26 अगस्त की रात सड़क से पानी की निकासी के लिए ठेकेदार पुलिस फोर्स के साथ नाला बनाने पहुंचे थे. शिमला बेड़ा मोहल्ला के लोगों ने इसका विरोध करते हुए पत्थरबाजी कर दिए ठेकेदार और पुलिस फोर्स को खदेड़ दिया. दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई.
नाला बनने से गंदा पानी बह कर घरों में घुसेगा
विरोध के बाद जिला प्रशासन की टीम वापस लौट गई. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि चेतन गोयनका के आवास के पास की खाली जमीन से नाला खोदा जा रहा है. इस सड़क से पहले रास्ता देने की बात की गई थी. जिसे उन्होंने अपनी जमीन बताते हुए रोक दिया था. तो अब नाल क्यों बनाया जा रहा है. बरसात में रानीबांध तालाब का पानी शिमलाबेड़ा के घरों में घुस जाता है. नाला बनाने से ISM का सारा गंदा पानी बह कर घरों में घुसेगा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने सड़क और नाली के लिए पिछले 27 वर्षों से आवेदन दे रखा है, लेकिन नाला नहीं बना.
Highlights







