Bokaro: रुपये न देने पर झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को कैंची से गोंदकर किया जख्मी

Bokaro: सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर में सोमवार शाम तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को कैंची से गोदकर जख्मी कर दिया। खून से लथपथ जख्मी गोविंद बाउरी किसी प्रकार लड़खड़ाते थाना पहुंचा। थाने से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Bokaro: झोलाछाप डॉक्टर ने मरीज को कैंची से गोदकर किया जख्मी

जख्मी के अनुसार, उसने झोलाछाप डॉक्टर पंकज कुमार से इलाज कराया था, जिसके कुछ रुपये बकाये थे। डॉक्टर ने रुपये की मांग की तो जख्मी ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ समय में रुपये दे देने की बात कही। इस बात पर आगबबूला डॉक्टर जाती सूचक शब्द के जरिए अपमानित करते हुए गाली गलौज करने लगा।

विरोध करने पर कैंची उठाकर हमला कर दिया। इससे पीठ पर तीन गहरे जख्म के साथ चेहरे व छाती पर भी जख्म बन गए। किसी प्रकार जख्मी जान बचाकर भागा और थाना पहुंचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...