सनकी पति ने धारदार हथियार से की पत्नी की हत्या, गड्ढा खोद शव को छुपाते देख ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा 

Kaimur-सोनहन थाना क्षेत्र के शिकरा गांव में एक सनकी पति ने धारदार हथियार से काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसके बाद बड़े ही शातिर तरीके से गड्ढा खोद कर लाश छुपाने की फिराक में था. इस बीच ग्रामीणों ने नजर पड़ गयी और मामले का खुलासा हो गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सनकी पति रविन्द्र बिंद को गिरफ्तार कर लिया है.  

बताया जा रहा है कि पति रविन्द्र बिंद और कुसुम के बीच बराबर घरेलू विवाद होता रहता था. इसी क्रम में एक दिन पति ने अपना आपा खो दिया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल इस सनकी पति से पूछताछ की जा रही है.

सनकी पति करतूत बना इलाके में चर्चा का विषय

मृतिका के पिता का कहना है कि दोनों की शादी करीबन 18 वर्ष पूर्व हुई थी. मृतिका को बराबर प्रताड़ित किया जाता था. पहले ही कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की गयी थी, लेकिन कुसुम पर अत्याचार नहीं रुका औज आज तो इन लोगों ने उसकी हत्या ही कर दी. मृतिका के पिता ने प्रशासन से न्याय दिलवाने की गुहार लगायी है. ना सिर्फ रविन्द्र बल्कि पूरे परिवार को सजा की मांग की है.

रिपोर्ट-दीनानाथ  

Rising Bihar Investor Summit 2026: बिहार में निवेश पर सरकार देगी...

Rising Bihar Investor Summit 2026, पटना: बिहार में उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट-2026 का...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign: ‘सेवा मेरा योगदान’ के साथ स्वच्छ बिहार...

Samrat Chaudhary Cleanliness Campaign, पटना: बिहार में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Panapur Flood Relief: सारण के पानापुर में हेलीकॉप्टर से राशन एयर...

Panapur Flood Relief, सारण: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने हवाई मार्ग से राशन उपलब्ध कराने की...