कोहरे का असर : पटना एयरपोर्ट पर नहीं आईं 8 उड़ानें, जाने वाली 5 फ्लाइट कैंसिल

पटना : बिहार में खराब मौसम का असर आम जीवन के साथ ही ट्रेन और फ्लाइट पर भी पड़ रहा है. बदलते मौसम की मार विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है. पटना एयरपोर्ट पर विमानों के लेट होने के कारण एयरलाइंस कंपनियां अपनी उड़ानों को रद्द कर रही हैं. मंगलवार को पटना पहुंचने वाली आठ, जबकि जाने वाली पांच फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया. कई विमानों के रद्द होने, देर से उड़ान भरने और आने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. घने कोहरे के कारण रनवे पर लो विजिबलिटी से कई विमान देर से परिचालित किए जा रहे हैं.

मंगलवार को सबसे अधिक दिल्ली के पांच विमान रद्द रहे, जबकि मुंबई और बेंगलुरु की एक-एक फ्लाइट्स रद्द हुईं. वहीं, बात करें उड़ान भरने वाले विमानों की तो सबसे अधिक दिल्ली की ही तीन फ्लाइट्स रद्द रहे.

मंगलवार को पटना पहुंचने वाली ये विमान रद्द रहीं

बेंगलुरु से आने वाली G8 274. दिल्ली से आने वाली G8 143, मुंबई से आने वाली G8 351, दिल्ली से आने वाली G8 131, बेंगलुरु से आने वाली SG 768, दिल्ली से आने वाली SG 480, दिल्ली से आने वाली इंडिगो 6E 2043, दिल्ली से आने वाली G8 231 रद्द रहीं.

पटना से अन्य शहरों के लिए रद्द होने वाली फ्लाइट्स

दिल्ली जाने वाली G8 144, दिल्ली जाने वाली G8 229, मुंबई जाने वाली G8 352, बेंगलुरु जाने वाली G8 273, दिल्ली जाने वाली G8 132 कैंसिल रही. हालांकि, बढ़ते कोरोना संक्रमण के असर के चलते भी यात्रियों की संख्या कम हो रही है.

ऱिपोर्ट : शक्ति

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img