Commercial Advertisment

बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों के आवासन हेतु निरीक्षण को निकले अधिकारी, धर्मशाला में सुविधाओं का लिया जायजा

बिहार विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बलों के आवासन हेतु निरीक्षण को निकले अधिकारी, धर्मशाला में सुविधाओं का लिया जायजा

विधानसभा चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स के आवासन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल के पदाधिकारियों ने कांवरिया पथ पर स्थित मनिया एवं कुमरसार धर्मशाला का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने धर्मशालाओं में उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

Goal 7 22Scope News

तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बाहर से पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जाएगी। उनके लिए बेहतर आवास की व्यवस्था हेतु इन धर्मशालाओं को चिन्हित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्मशाला में लगभग 100 जवानों को ठहराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, जनरेटर व चार्जिंग प्वाइंट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

f 22Scope News

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर चंदनिया स्थित विद्यालय को भी फोर्स के आवासन के लिए उपयोग में लाया जाएगा । अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पैरामिलिट्री फोर्स के पहुंचने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी, ताकि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे ।

4 22Scope News

ये भी पढ़े :    प्रशांत का सम्राट पर बड़ा हमला, कहा- ‘शिल्पी गौतम हत्याकांड में थे अभियुक्त’

गौतम कुमार की रिपोर्ट

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...