Latehar Murder Case : कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा, ये निकला हत्यारा…

Latehar Murder Case : लातेहार में सनसनीखेज मामला, कुल्हाड़ी से काटकर महिला को उतारा मौत के घाट, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ये निकला हत्यारा, इस कारण से की थी हत्या

Google पर 22Scope चुनें

Latehar Murder Case : लातेहार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। विधायक प्रतिनिधि की पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम लक्ष्मण यादव बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी और कोई नहीं बल्कि मृतक महिला के पति का रिश्तेदार निकला।

ये भी पढे़ं- Dhanbad Murder : चाकू घोंपकर युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, झगड़े के बाद… 

Latehar Murder Case : दातुन तोड़ने के लिए जंगल गई थी महिला

बताते चलें कि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की पत्नी रिंकी देवी की 26 सितंबर की सुबह रोज़ की तरह अपने गांव से पास के जंगल में दातुन तोड़ने गई थीं, लेकिन उस दिन वे कभी घर नहीं लौटीं। जब शाम तक उनका कोई अता-पता नहीं चला तो परिवार और ग्रामीण बेचैन हो उठे। रात भर लोग टॉर्च और लालटेन लेकर जंगल की खाक छानते रहे।

ये भी पढे़ं- Gumla ACB Raid : लोहरदगा गुमला रोड पर नेक्सजेन शोरुम में ACB की छापेमारी 

हैरानी की बात यह रही कि इस खोजबीन में लक्ष्मण यादव नाम का शख्स, जो मृतका का करीबी रिश्तेदार था, सबसे आगे रहा और बार-बार कहता रहा कि महिला शायद दूर जंगल में चली गई होगी। अगले दिन पुलिस ने खोज में ड्रोन की मदद ली। तभी कैमरे में जो नज़ारा कैद हुआ, उसे देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। घने जंगल की झाड़ियों में रिंकी देवी का शव पड़ा मिला। यह खुलासा होते ही पुलिस का शक उसी लक्ष्मण यादव पर गहराया, जिसे तुरंत हिरासत में लिया गया।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh ACB Raid : विनय सिंह के हजारीबाग शोरूम को एसीबी ने किया शील, शराब और भूमि घोटाला में है आरोपी 

Latehar Murder Case : अकेली देखकर दुष्कर्म की कोशिश, शोर करने पर उतार दिया मौत के घाट

कड़ी पूछताछ में उसने हृदय विदारक सच्चाई उगल दी। आरोपी ने बताया कि जब वह जंगल में अपने जानवरों के लिए चारा लेने गया, तभी उसने रिंकी देवी को अकेला देखकर दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर उसने कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी और शव झाड़ियों में छिपा दिया।

ये भी पढे़ं- Ranchi Breaking : बूटी मोड़ में टंकी में शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। डीएसपी शिवपूजन बहेलिया ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस मामले के पर्दाफाश में कई थाना प्रभारियों और पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...