केंद्रीय बजट पेश होने पर सम्राट-विजय ने दी प्रतिक्रिया, कहा- देश व बिहार के लिए ऐतिहासिक निर्णय

पटना/मुजफ्फरपुर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी एक फरवरी 2026 को 9वीं बार पूर्णकालिक बजट पेश की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के सामने संसद भवन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार संसद भवन में बजट पेश की। संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कई केंद्रीय मंत्री के साथ-साथ विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे।

सम्राट BJP प्रदेश कार्यालय तो विजय मुजफ्फरपुर में केंद्रीय बजट सुनें

आपको बता दें कि इस केंद्रीय बजट को बिहार के डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश बीजेपी मुख्यालय में सुन रहे थे। वहीं डिप्टी सीएम सह मंत्री विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर में केंद्रीय बजट को सुन रहे थे। दोनों डिप्टी सीएम ने इस बजट को ऐतिहासिक बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार और देश के लिए क्रांतिकारी बजट होने वाला है।

आज जो पेज आज जो बजट पेश हुआ है , उसमें 2047 के भारत की साफ झलक देखने को मिल रही है – सम्राट चौधरी

बिहार के गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बजट पेश होने के बाद कहा कि आज जो पेज आज जो बजट पेश हुआ है उसमें 2047 के भारत की साफ झलक देखने को मिल रही है। सम्राट ने कहा कि 2047 का विकसित भारत कैसा होगा इस बजट से उन्होंने साफ तौर पर उसकी छलकी दिखाई। भारत के विकसित होने के लिए छह महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया। इसके साथ ही देश के कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में बताया। जिसमें हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग, मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, जिलों में हॉस्टल और जिलों के अस्पताल में आईसीयू समेत अन्य चीजों का निर्णय लिया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद देता हूं कि विकसित भारत 2047 के लिए उन्होंने आज जो नींव रखा है उसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं।

Samrat 22Scope News

यह बजट गरीबों के उत्थान और कल्याण के लिए है – विजय कुमार सिन्हा

केंद्रीय बजट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा केंद्रीय बजट पेश करने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सह मुजफ्फरपुर जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने दौरे के क्रम में पत्रकारों को संबोधित देते हुए कहा है कि यह बजट गरीबों के उत्थान और कल्याण के लिए है। साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने के लिए, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए यह बजट उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। जो विकसित भारत विकसित बिहार बनाने में वरदान साबित होगा। ये बजट संतुलित और आम आदमी के उम्मीदों के साथ साथ बिहार के विकास और सुशासन में समृद्धि लाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।

Vijay Sinha 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : Union Budget 2026: Foreign Asset Disclosure Scheme से Taxpayers को बड़ी राहत, Nirmala Sitharaman का बड़ा ऐलान 

अंशु झा और संतोष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Workplace Safety Awareness Program: रांची के टाटीसिल्वे टूल रूम में महिला...

 रांची के टाटीसिल्वे स्थित झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में महिलाओं के यौन उत्पीड़न रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम, कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी।Workplace...

JCECEB B.Ed Exam 2026 Postponed: झारखंड में बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा स्थगित,...

झारखंड में JCECEB द्वारा आयोजित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 स्थगित, 10 मई की परीक्षा टली, नई तिथि जल्द घोषित होगी।JCECEB B.Ed...

सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चतर पदों का अस्थायी...

पटना : सहकारिता विभाग के 212 अराजपत्रित कर्मियों को उच्चत्तर पदों का अस्थायी प्रभार मिला है। इन कर्मियों को विभिन्न उच्चतर पदों का अस्थायी...

युवाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए लाए गए हैं प्रशिक्षण व...

पटना : बिहार कौशल विकास मिशन एवं अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना के संयुक्त तत्वाधान में नियोजन भवन के प्रतिबिंब सभागार में एक दिवसीय जिला...

राज्य में हो रहा है 50 हजार टन मछली आहार का...

पटना : बिहार सरकार का डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग मछली आहार उत्पादन में भी राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तेजी से...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img