Giridih: नाइजर में फंसे मजदूरों की वतन वापसी को लेकर परिजन पहुंचे जनता दरबार, उपायुक्त से लगाई गुहार

Giridih: जिले के बगोदर प्रखंड के पांच मजदूर अफ्रीकी देश नाइजर में फंसे हुए हैं, जिनकी सकुशल वतन वापसी की मांग को लेकर उनके परिजन मंगलवार को उपायुक्त द्वारा लगाए गए जनता दरबार में पहुंचे। जहां परिजनों ने प्रशासन से आग्रह किया कि विदेश मंत्रालय तक मामला पहुंचाकर मजदूरों की जल्द से जल्द घर वापसी कराई जाए।

जानकारी के अनुसार, नाइजर में फंसे मजदूरों में एक असिस्टेंट सुपरवाइजर और चार टेक्नीशियन शामिल हैं। परिजनों ने बताया कि मजदूर बीते अप्रैल से नाइजर में असुरक्षित हालात में फंसे हुए हैं और घर लौटना चाहते हैं, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे वापसी नहीं कर पा रहे हैं। परिवारजन लगातार चिंता में हैं।

Giridih: जनता दरबार में लगाई गुहार

जनता दरबार में उपायुक्त ने परिजनों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों एवं विदेश मंत्रालय को भेजी जाएगी, ताकि मजदूरों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित हो सके। बता दें कि, गिरिडीह के इन पांचों मजदूरों को नाइजर में काम करने के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने किडनैप कर लिया था। आज  महीनों का समय बीत चुका है, लेकिन इन मजदूरों का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में रक्तदान शिविर में उमड़ी भीड़,...

Jamshedpur Blood Donation Camp: जमशेदपुर में 'छत्तीसगढ़ी एकता साहू परिवार' ने समाज सेवा के मकसद से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में बड़ी...

Chatra Mukhiya Bribery Case: वायरल वीडियो के बाद मुखिया संघ अध्यक्ष...

Chatra Mukhiya Bribery Case: चतरा जिले के प्रतापपुर ब्लॉक से जुड़े एक मामले में, ज़िला प्रशासन ने टंडवा पंचायत के मुखिया और मुखिया संघ...

Deoghar Builders Association Meeting: देवघर में बिल्डर एसोसिएशन की बड़ी बैठक,...

Deoghar Builders Association Meeting: शनिवार को देवघर में बिल्डर्स एसोसिएशन और संथाल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (SPCCI) की एक संयुक्त बैठक हुई।...