बक्सर : बक्सर जिले के इटाढ़ी पुलिस लाइन स्थित महाशक्ति कालरात्रि नवदुर्गा धाम में अलौकिक नजारा रहा। दर्शन के लिए हजारों हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें। बताते चलें कि यह धाम पर देश के कोने-कोने से लोग यहां पर आते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि घर में कोई भी व्यक्ति रोग बीमारी और परेशानी लेकर यहां आते हैं तो देवी मां के कृपा से सब कुछ नष्ट हो जाता है।
बताते चलें कि शारदीय नवमी के दिन भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसके लिए मंदिर के महंत और सदस्यों द्वारा जिले के दर्जनों गांवों से छोटी-छोटी बच्चियों को परिजनों के साथ आमंत्रित किया गया था। सभी को कतार में बैठाकर पहले विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। ततपश्चात लाल चुनरी के साथ कई तरह के पकवान परोस भोजन कराया गया। मंदिर में पांच साल के आसपास के उम्र वाली 508 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भक्ति भाव से विदाई दी गई।
धीरज कुमार की रिपोर्ट


