चैती छठ का पहला अर्घ्य आज, पटना के घाट पर जाने से पहले जिला प्रशासन का पढ़े निर्देश

पटना : चार दिवसीय महापर्व चैती छठ पूजा का आज यानी गुरुवार को तीसरा दिन है। आज पहला अर्घ्य दिया जाएगा। बीते बुधवार को खरना के बाद से छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया है। आज शाम में छठ व्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। कल यानी शुक्रवार की सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही व्रत समाप्त हो जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में छठ घाट तैयार हो चुके हैं। जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद है।

छठव्रती के अलावा घर के सदस्य भी स्नान आदि कर ठेकुआ और अन्य प्रसाद बनाने में जुट जाते हैं

आज के दिन सुबह से ही छठव्रती के अलावा घर के सदस्य भी स्नान आदि कर ठेकुआ और अन्य प्रसाद बनाने में जुट जाते हैं। क्योंकि शाम में अर्घ्य देना होता है। ठेकुआ-पकवान के साथ नारियल और फलों से सूप को सजाकर व्रती आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। पटना की बात की जाए तो थोक फल मंडी बाजार समिति में सुबह तीन-चार बजे से ही लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच जाते हैं। हालांकि फलों की खरीदारी की भीड़ बीते बुधवार से ही बाजार में दिख रही है।

गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था

आज दोपहर बाद छठ व्रती घाट के लिए निकल जाएंगे। पटना जिला प्रशासन की ओर से सभी गंगा घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों के अलावा पटना के कच्ची तालाब (गर्दनीबाग) और चिड़ियाघर समेत कुल सात जगहों पर तालाब में अर्घ्य देने के लिए इंतजाम किया है। श्रद्धालुओं को घाट एवं तालाब तक पहुंचाने के लिए रास्तों में गाड़ियों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। घाटों से कुछ दूर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सभी घाट पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

यह भी देखें :

एक नजर में देखें जिला प्रशासन की गाइडलाइंस

भीड़ में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का विशेष ध्यान रखें। पूजा के लिए घर से निकलते समय अपने बच्चों के पॉकेट में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर अवश्य रखें। बच्चों का हाथ कभी न छोड़ें, उन्हें इधर-उधर जाने न दें। किसी भी प्रकार का अफवाह न फैलाएं और न ही उस पर ध्यान दें। पटाखे एवं ज्वलनशील पदार्थ साथ न ले जाएं। धूम्रपान व किसी भी नशे का सेवन न करें। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलाएं। सड़क पर धीरे-धीरे जाएं, कतारबद्ध होकर जाएं, जल्दबाजी बिल्कुल न करें। सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें और अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखें। सुरक्षा जांच आपके एवं आपके परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। अतः सुरक्षा जांच में सहयोग करें। किसी भी प्रकार की लावारिस वस्तु या संदिग्ध वस्तु अगर आपको दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत डायल-112 या वहां पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या नियंत्रण कक्ष को दें। पटना जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234, डायल-112 या पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9470001389 पर सूचना दे सकते हैं।

यह भी पढ़े : चैती छठ : छठव्रती गंगा में स्नान कर गंगाजल से आज ‘खरना’ की बनाएंगी प्रसाद

Related Articles

Video thumbnail
राहुल गांधी और खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, लिखा- "पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र.... मांग"
03:59
Video thumbnail
स्वदेशी जागरण मंच ने निकाला कैंडल मार्च, पहलगाम आतंकी हमले पर रोष बरकरार | Bokaro News
01:33
Video thumbnail
क्या अब और बढ़ता जाएगा सोने का भाव, बढ़े दाम में खरीदारी पर भी क्या है समझदारी | News 22Scope |
06:01
Video thumbnail
JSSC CGL पेपर लीक मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी का एक पोस्ट..
05:37
Video thumbnail
भौरा आउटसोर्सिंग में नियमों की हुई अनदेखी तो जयराम ने सवाल उठाते क्या दे दी चेतावनी
04:19
Video thumbnail
IPLमें बिहार के वैभव ने किया वो कमाल जो आज तक कोहली और रोहित भी नहीं कर पाए
06:16
Video thumbnail
बिहार चुनाव: रघुनाथपुर में शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा तो आलमनगर में विधानसभा उपाध्यक्ष के सामने कौन?
00:00
Video thumbnail
बिहार चुनाव: भूमिहार बहुल Warisaliganj में अशोक महतो के सहारे तेजस्वी जलाएंगे लालटेन ? किस जाति के..
14:34
Video thumbnail
बिहार में Dhamdaha सीट पर JMM ठोकेगा दावा या..Warisaliganj में दो बाहुबली की पत्नियों के बीच भिड़ंत!
02:45:55
Video thumbnail
झारखंड की बड़ी ख़बरें | Top News | Jharkhand News |Congress Rally | SiramToli Flyover | 22Scope
10:29
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -