महाकुंभ 2025 का पहला शाही – अमृत स्नान शुरू, क्रमवार संगम तट पहुंच रहे सनातनी अखाड़े

जनार्दन सिंह की रिपोर्ट

प्रयागराज : महाकुंभ 2025 का पहला शाही – अमृत स्नान शुरू, क्रमवार संगम तट पहुंच रहे सनातनी अखाड़े। तीर्थराज कहे जाने वाले प्रयागरा में महाकुंभ 2025 की सोमवार को पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से हुए भव्य शुरुआत के क्रम में मंगलवार को महाकुंभ का महास्नान कहे जाने वाले शाही या अमृत स्नान का भी भव्य शुभारंभ हुआ।

नियम शेड्यूल के तहत सभी 13 अखाड़ों का दल अलग-अलग अपने तय समय पर शिविर से निकलकर संगम तट की ओर बढ़ रहे हैं। शाही  शुरू हो चुका है। महाकुंभ 2025 का पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार की सुबह 6.15 बजे शुरू हुआ।

इसका शुभारंभ श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा के साधु-संत समाज ने संगम में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण एवं डमरुओं के वादन के बीच किया।

महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के संतों ने लगाई पहली शाही डुबकी…

मंगलवार को महाकुंभ 2025 के पहले शाही -अमृत स्नान के लिए तय कार्यक्रम और शेड्यूल के मुताबिक, महानिर्वाणी पंचायती अखाड़े के साधुओं ने मकरसंक्रांति पर त्रिवेणी संगम पर महाकुंभ 2025 के पहले अमृत स्नान की शुरुआत करते हुए पवित्र डुबकी लगाई।

मेला व्यवस्थाधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा के संतों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसी के साथ सनातन धर्म के 13 अखाड़ों के संतों का क्रमबद्ध तरीके से त्रिवेणी संगम में अमृत स्नान का दौर शुरू हो चुका है।

चहुंओर मंंत्रोच्चारण के साथ ही जयकारे लग रहे हैं। डमरुओं के वादन के साथ मंत्रोच्चारण के बीच हर-हर गंगे और हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा माहौल भव्य और दिव्य सनातनी स्वरूप ले चुका है।

महाकुंभ 2025 के पहले शाही - अमृत  स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।
महाकुंभ 2025 के पहले शाही – अमृत स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।

आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद ने की शाही-अमृत स्नान के पहले शोभायात्रा की अगुवाई

आनंद अखाड़ा के आचार्य मंडलेश्वर बालकानंद जी महाराज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पहले अमृत स्नान के लिए क्रमवार निकल रहे शोभायात्राओं का नेतृत्व किया।

सनातन धर्म के कुल 13 अखाड़ों के साधु आज गंगा, यमुना और ‘रहस्यमय’ सरस्वती नदियों के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने को अपने तय क्रम में शिविर से घाट की बढ़ रहे हैं एवं भव्य-दिव्य डुबकी संगम में लगाने के बाद हर्षोल्लास के साथ विधिपूर्वक मंत्रोंच्चारण करते वापस शिविर के लिए लौटने भी लगे।

महाकुंभ 2025 के पहले शाही - अमृत  स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।
महाकुंभ 2025 के पहले शाही – अमृत स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।

इस दौरान पुलिस की ओर से अखाड़ों के रूट पर चाकचौबंद व्यवस्था कुछ ऐसी है कि न तो अखाड़े के संतों को कोई व्यवधान हो रहा है एवं ना ही सनातनी अखाड़े के  संतों की शोभायात्रा को अपलक निराहते रूट के दोनों किनारे श्रद्धालुओं – तीर्थयात्रियों को।

मकर संक्रांति के पहले अमृत स्नान के दिन एसएसपी कुंभ मेला राजेश द्विवेदी ने कहा कि – ‘सभी अखाड़े अमृत स्नान के लिए आगे बढ़ रहे हैं। स्नान क्षेत्र तक जाने वाले अखाड़ा मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात हैं। अखाड़ों के साथ पुलिस, पीएसी, घुड़सवार पुलिस और अर्धसैनिक बल भी मौजूद हैं।’

महाकुंभ 2025 के पहले शाही - अमृत  स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।
महाकुंभ 2025 के पहले शाही – अमृत स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।

महाकुंभ 2025 में प्रथम अमृत स्नान पर CM Yogi  ने दी सभी श्रद्धालुओं को बधाई…

यूपी के CM Yogi  आदित्यनाथ ने एक्स पर महाकुंभ की तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही CM Yogi  ने लिखा  है कि – ‘यह हमारी सनातन संस्कृति और आस्था का जीवंत स्वरूप है। आज आस्था के महापर्व ‘मकर संक्रांति’ के पावन अवसर पर महाकुंभ-2025, प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर प्रथम अमृत स्नान कर पुण्य अर्जित करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई।’

इससे पहले मकर संक्रांति पर अमृत स्नान करने के बाद महानिर्वाण अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान पुरी ने कहा कि – ‘यहां बहुत भीड़ है, लेकिन सब कुछ जिस तरह से प्रवाहित होता है, वह अद्भुत है। हर कोई पवित्र स्नान के लिए जगह ढूंढ़ लेता है। मुझे लगता है कि यह सब यहीं देखना संभव है।’

महाकुंभ 2025 के पहले शाही - अमृत  स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।
महाकुंभ 2025 के पहले शाही – अमृत स्नान के लिए संगम तट को पहुंचते सनातनी अखाड़ों के संत।

बता दें कि महाकुंभ का पहला अमृत स्नान जारी है। लोगों के आने और जाने के रास्ते निर्धारित हैं। भीड़ को सही तरीके से संचालित किया जा रहा है। संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनमें विदेशी भक्त भी हैं। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से जगमगा उठा है। चारों ओर आध्यात्मिकता का प्रकाश और धर्म की गूंज है। आज मकर संक्रांति पर्व पर अखाड़ों का अमृत स्नान करीब साढ़े नौ घंटे तक चलना तय हुआ है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates