शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, सोशल मीडिया के माध्यम से बनाते थे शिकार

बक्सर : बक्सर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक युवती, महिला व पुरुष शामिल हैं। इनके खिलाफ राजस्थान के रहने वाले अशोक कुमार ने नगर थाने में दो दिन पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस बारे में प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस अधीक्षक (SP) शुभम आर्य ने  बताया कि इनके पास से ठगे गए कुल एक लाख 42 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

Goal 6 22Scope News

तीनों आरोपियों ने आपसी तालमेल से सोशल मीडिया पर शादी कराने वाले पोस्ट डाल रखे थे

दरअसल, गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने आपसी तालमेल से सोशल मीडिया पर शादी कराने वाले पोस्ट डाल रखे थे। जो इनके झांसे में आया में आया। उससे बातचीत कर अलग-अलग लड़कियों की तस्वीर भेज फंसाते थे। अशोक के साथ भी इन लोगों ने ऐसा ही किया। एक मंदिर में लड़की दिखाई और शादी के एवज में लगभग दो लाख रुपए लिए और कुछ अन्य उपहार भी। सब कुछ लेकर यह सभी निकल लिए। शिकायत कर्ता ने इसके साक्ष्य नगर थाने को उपलब्ध कराए। मामला एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में जांच दल का गठन किया। रविवार को सभी आरोपी थाने लाए गए। जहां पूछताछ में इन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया। अंतत: इन तीनों को  जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : खाई में गिरी मुर्गा लदी पिकअप, मदद के बजाय ग्रामीणों ने मचाई लूट, Video हुआ Viral…

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...