पटना: मुजफ्फरपुर में 11 वर्षीया मासूम के साथ दरिंदगी और पीड़िता की मौत के बाद अब यह मामला सियासी रूप ले चुका है। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने मंगलवार को द प्लुरल्स पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया पहुंची। इस दौरान पुष्पम प्रिया चौधरी ने कहा कि अब यहां सरकार कहां है, मुख्यमंत्री की तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आज बेटियों के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कहां हैं, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाले लोगों को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
शिक्षा तो दूर की बात है आज हमारी बेटियों को ये लोग सुरक्षा भी नहीं दे पा रहे हैं। एक बच्ची मुजफ्फरपुर से PMCH रेफर हुई और घंटों बाहर गेट पे बेड नहीं मिलने के कारण तड़पती रही और दूसरी तरफ पीड़िता को इंसाफ दिलाने के बजाय पुलिस आरोपी से सांठगांठ में लगी हुई है। कितने दुर्भाग्य की बात है कि दोनों पीड़िता अलग अलग जाति से है और ये सभी लोग जो अपने आप को राजनीति में स्थापित जाति के ही मसीहा समझते है वो जाति के नाम पर ही राजनीति करते रहे है।
उन्होंने आज तक न तो इनकी सुरक्षा के लिए कुछ किया है न ही इनके विकास के लिए। दोनों घटनाओं पे दुख और रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि वो सरकार से मांग करती हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द कठोर से कठोर सजा मिले। पुष्पम प्रिया चौधरी ने सरकार से ये भी मांग की है कि पीड़िता के परिवार को पच्चीस-पच्चीस लाख मुआवजा दिया जाए। दलित बस्ती में बच्ची के परिवार को पक्का मकान और सड़क की सुविधा दी जाए। अपने ट्वीट के माध्यम से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी हस्तक्षेप करने को कहा है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- जून तक राज्य की ग्रामीण सड़कों से खत्म होंगे गड्ढे, इतने किलोमीटर की सड़कों का होगा कायाकल्प
पटना से विवेक रंजन पांडेय की रिपोर्ट


















