राबड़ी व तेजस्वी ने लौटाई सुरक्षा, आवास के बाहर पसरा सन्नाटा, शक्ति यादव ने सरकार को घेरा

पटना : बिहार की राजनीति में सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी व परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटा दिया है। इतना ही नहीं नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा लौटाने का फैसला किया है। इसके बाद 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 दिन पहले ही सरकार ने लालू यादव व राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था – मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव

राजद का आरोप है कि बिहार सरकार ने राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से लालू परिवार की सुरक्षा में कटौती की है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि दो दिन पहले ही सरकार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया था, जिससे परिवार और समर्थकों में नाराजगी है। राबड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उनके आधिकारिक आवास पहुंचें और सरकार को यह संदेश दें कि जनता ही उनकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Shakti Yadav 2 22Scope News

शक्ति यादव ने कहा- बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री व उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है

शक्ति सिंह यादव ने आरोप लगाया कि बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री और उनके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। उधर, दिल्ली से पटना लौट रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा वापस करने का निर्णय लिया है। राजद इसे सरकार की बदले की राजनीति बता रही है। जबकि सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Shakti Yadav 1 22Scope News

यह भी पढ़े : दिल्ली से पटना पहुंचते ही एक्शन में राबड़ी, कहा- नहीं खाली करेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर…

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...