नीतीश सरकार ने पप्पू की सुरक्षा घटायी, दिलीप जायसवाल को मिली Y + सिक्योरिटी

181
नीतीश सरकार ने पप्पू की सुरक्षा घटायी, दिलीप जायसवाल को मिली Y + सिक्योरिटी
नीतीश सरकार ने पप्पू की सुरक्षा घटायी, दिलीप जायसवाल को मिली Y + सिक्योरिटी
Advertisment

पटना : बिहार सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) की सुरक्षा बढ़ा दी है, जबकि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव (Pappu Yadav) की सुरक्षा घटा दी गई है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, आपराधिक खतरों और थ्रेट असेस्टमेंट रिपोर्ट के आधार पर दिलीप जायसवाल को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी।

Advertisment

Goal 7 22Scope News

Y + श्रेणी में VIP की सुरक्षा में 11 लोग होते हैं

वहीं, सांसद पप्पू यादव को पहले से मिली वाई प्लस सुरक्षा की जगह अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। पिछले दिनों राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में इसकी अनुशंसा की गई है। मालूम हो कि वाई प्लस श्रेणी में वीआईपी की सुरक्षा में 11 लोग होते हैं, जिनमें पुलिस के साथ दो-चार कमांडो शामिल होते हैं। वहीं, वाई श्रेणी में आठ लोग सुरक्षा में तैनात किए जाते हैं, जिनमें एक-दो कमांडो और बाकी पुलिस के जवान होते हैं।

यह भी पढ़े : चिराग की बढ़ाई गई सुरक्षा, मिली Z कैटेगरी की सिक्योरिटी

Advertisement