‘बिहार में आज काफी विकास कर रही है डबल इंजन की सरकार’

बेगूसराय : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 24 फरवरी को भागलपुर में नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आज बिहार में काफी विकास कर रही है। प्रधानमंत्री 24 फरवरी को भागलपुर आ रहे हैं। हम बेगूसराय के सांसद के नाते यहां के मतदाताओं के नाते उनसे मिलने जाएंगे। स्वाभाविक है कि जब बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार में आज जो भी विकास दिख रहा है यह डबल इंजन सरकार की देन है। बिहार के अंदर में सड़क, पुल, पुलिया, गंगा नदी 17 पुल और रिफाइनरी फर्टिलाइजर यह सब प्रधानमंत्री के कारण है। इसलिए प्रधानमंत्री आ रहे हैं। निश्चित रूप से डबल इंजन की सरकार आगे भी रहेगी और बिहार में विकास होगा यही संदेश है।

धीरेंद्र शास्त्री सनातन के सबसे बड़े संत हैं – गिरिराज सिंह

इस दौरान पप्पू यादव के द्वारा धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सनातन के बड़े संत हैं, किसको किस शब्द में बोला जाए यह अपनी समझ होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीतिक में आने को लेकर उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति आ सकता है। राजनीतिक में आएंगे तो स्वागत है। बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में तीन दिवसीय दौरे पर बेगूसराय पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़े : पटना पहुंचे शिवराज सिंह, राधामोहन के साथ दरभंगा के लिए हुए रवाना

यह भी देखें :

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img