पटना से रवाना हुए धामी, कहा- डबल इंजन सरकार को बधाई, बिहार का होगा विकास

पटना : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित 11 एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्री सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण समारोह के खत्म होने के बाद वह पटना से देहरादून के लिए एयरपोर्ट से रवाना हो गए।

देश के साथ-साथ बिहार का विकास हो रहा है – पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना से रवाना हुए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की बधाई, बिहार में डबल इंजन की सरकार है। देश के साथ-साथ बिहार का विकास हो रहा है और आगे भी बिहार का विकास होगा, तेजी से राज्य का विकास होगा। कई आधारभूत संरचनाओं बनी है। फोरलेन सिक्स लेन बिहार में बने हैं। इस पर और तेजी से काम होगा। एसआईआर को लेकर बंगाल में चल रहे विरोध पर पुष्कर धामी ने कहा कि यह लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इनको परेशानी हो रही है बिहार की जनता ने सबको रास्ता दिखाई दिया है
आगे देश को भी रास्ता दिखाएगा।

यह भी देखें :

SIR बंगाल में शुरू हो चुका है जो भी घुसपैठिये हैं उनको जाना चाहिए – हेमंत विश्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बंगाल में एसआईआर के विरोध पर कहा कि बंगाल में शुरू हो चुका है जो भी घुसपैठिये हैं उनको जाना चाहिए। जो बांग्लादेशी उनको भारत में नहीं रहना चाहिए। एसआईआर के लोग बांग्लादेश जा रहे हैं तो हमें स्वागत करना चाहिए। नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। इस पर कहा कि असम वासियों तरफ से मैं उनका अभिनंदन करता हूं। बीजेपी के गठबंधन की बहुत बड़ी विजय मिली है।

Asam CM 22Scope News

NDA ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही – MP मनोज तिवारी

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जैसे हमारी एनडीए ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है उसका टेस्ट बिहार को मिल गया है। बिहार में संदेश दे दिया है पश्चिम बंगाल जिस प्रकार से एक भयानक जंगलराज में ममता बनर्जी के जंगलराज आज में फंसा हुआ है। वहां जिस तरह से निर्दोष लोग संकट में है जिस तरह से वहां हिंदुओं को प्रताड़ना मिल रही है। निश्चित जान लीजिए कि अब बिहार के बाद बंगाल की बारी है। हम अपने इस कार्यशैली के साथ सबका साथ, सबका विकास इस विश्वास के साथ मोदी के नेतृत्व में जाएंगे। बंगाल जरूर जीतेंगे हमें पूरा विश्वास है।

MP Monoj 22Scope News

तेजस्वी के ट्वीट पर मनोज ने कहा- उनकी बातों का निश्चित रूप से रखा जाएगा ध्यान

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है मुख्यमंत्री को बधाई दी है और जो बचे हुए काम है पूरा करने की बातें कही है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि निश्चित रूप से इस पर ध्यान दिया जाएगा। तेजस्वी को थोड़ा सा आंख बड़ा करना चाहिए। बिहार का काम देख सके और बिहार को भी विश्वास है जो किए हैं वह भी नीतीश-मोदी और जो करेंगे वह भी नीतीश मोदी ही करेंगे। हम आभारी हैं हम बिहारी हैं जी और थोड़े से संस्कारी है। यह एनडीए का भाव है कि बिहार संस्कारी था संस्कारी है, संस्कारी रहेगा। गुंडागर्दी, माफिया और जंगलराज वाले जो भावना है उसको बिहार में हटा दिया। अब मैं चलता हूं बंगाल की यात्रा पर।

नीतीश को 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बिहार की जनता को धन्यवाद – डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि मैं बिहार की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर विश्वास बिहार की जनता ने जताया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो काम किया है उसे पर भी मोहर लगा दी है। जंगलराज को नकारा है विकास राज को स्वीकारा है। आज यहां पर लोगों का राज है जनता का राज है। लोग चाहते हैं कि इसको बरकरार रखे। इसलिए इतनी बड़ी मैंडेट यहां पर मिली है। इसलिए मैं मोदी और नीतीश का बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। बंगाल को लेकर के कहा कि ऐसा ही परिवर्तन बंगाल में होगा। वहां भी ऐसी स्थिति है और लोग जनता का राज्य चाहते हैं डेवलपमेंट चाहते हैं। वो मोदी ही कर सकते हैं। देश का विकास वह कर रहे हैं, देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसलिए नरेंद्र मोदी के ऊपर भरोसा रख करके बंगाल में भी ऐसा ही परिवर्तन देखने को मिलेगा।

MH Deputy CM 22Scope News

यह भी पढ़े : नीतीश ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, रचा इत‍िहास, PM मोदी ने लहराया गमछा

स्नेहा राय की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Campaign: बिहार के किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय...

 बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान शुरू। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा, किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं का सीधा...

Ramgarh Lightning Tragedy: सीएम हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में...

 रामगढ़ के नेमरा गांव में तेज वज्रपात से 26 मवेशियों की दर्दनाक मौत। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव में किसानों पर टूटा आर्थिक...

Ranchi Missing Girl Case: कोकर से लापता 18 माह की मासूम...

 रांची के कोकर इलाके से लापता 18 माह की बच्ची के शव मिलने की आशंका। नाले से बरामद अवशेषों की पहचान के लिए पुलिस...

NEET-UG 2026: पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द, लाखों छात्रों का...

NEET UG 2026 : सपनों पर फिरा पानी, पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द! "सालों की मेहनत, रातों की नींद और आंखों में सजे डॉक्टर बनने के सपने... सब कुछ एक झटके में धुंधला हो गया।"देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा, NEET-UG 2026, को पेपर लीक की पुष्टि के बाद आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस फैसले ने 24 लाख से अधिक छात्रों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर जहाँ व्यवस्था की शुचिता बचाने के लिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था, वहीं दूसरी ओर उन ईमानदार छात्रों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है जिन्होंने दिन-रात एक कर इस परीक्षा की तैयारी की थी।शिक्षा मंत्रालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। लेकिन बड़ा सवाल यही है—आखिर कब तक छात्र सिस्टम की इन कमियों की भेंट चढ़ते रहेंगे?

Election Promise Debate: तमिलनाडु में विजय सरकार ने तुरंत लागू किये...

तमिलनाडु में विजय सरकार ने शपथ के बाद चुनावी वादों पर अमल शुरू किया, जबकि झारखंड में महागठबंधन की सात गारंटियों पर सवाल उठ...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img