नफरत के सौदागर चलें लोकनायक के गांव- पप्पू यादव

अमित शाह के छपरा दौरे पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि नफरत की राजनीति करने वाले किस मुंह से जेपी के गांव जा रहे हैं, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर और अरविन्द केजरीवाल को भाजपा की बी टीम बताया है.

Patna- जनअधिकार पार्टी (जाप) के सुप्रीमो पप्पू यादव ने गृहमंत्री अमित शाह के छपरा दौरे को ढकोसला बताया है. जेपी समाज को लेकर चलने वाले नेता थे। उन्होंने सेक्युलर समाज के लिए मुहिम चलाई थी।

जबकि बीजेपी इसके उलट नफरत की राजनीति करती है। वह समाज को लेकर चलने में विश्वास ही नहीं रखती है, तो शाह किस मुंह से वहां गए। आज अगर जेपी होते तो जिस तरह से शाह ने कोसी और सीमांचल में नफरत की आग धधकाई है वह कभी बर्दाश्त नहीं करते.

सुप्रीमो पप्पू यादव का अमित शाह पर तंज

भाजपा अपने चरित्र से अलग काम कर रही है।

वह सत्ता के लिए किसी भी विचारधारा को अपना रही है।

उसकी अपनी कोई विचारधारा नहीं रह गयी है।

हर तरह के अपराधियों को भाजपा ने अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया।

जिस सिताब दियारा में अमित शाह गए हैं

क्या वहां के मेजबान राजीव प्रताप रूडी से कोरोना काल में

आम जनता से एम्बुलेंस जैसी जरूरी सुविधा छिनी गयी उसका जवाब मागेंगे?

जाप सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि जंगल राज का हल्ला मचाने वाली

भाजपा आज क्रिमिनलों को अपनी पार्टी में शामिल कर रही है, उन्हें टिकट दे रही है।

भाजपा के पास अब कोई विजन नहीं है।

जातीय उन्माद के भरोसे बीजेपी बिहार में सत्ता में आना चाहती है। यह कभी नहीं हो पाएगा।

पप्पू यादव और प्रशांत किशोर को भाजपा का बी टीम बतलाते हुए पप्पू यादव ने कहा

कि दोनों की रणनीति भाजपा को मजबूत करने की है. भाजपा से इनकी लड़ाई महज दिखावा है. वास्तव में ये सभी आपस में मिले हुए हैं.

लाउडस्पीकर विवाद पर पप्पू यादव का तंज, भाजपा की भाषा बोल रहे हैं तेजस्वी

जब PM Modi को जगाने के लिए बजाया गया  सैंकड़ों भोंपू

Saffrn

Trending News

6 दिनों से बिजली गुल, फूटा लोगों का गुस्सा, NH-28 जाम...

मोतिहारी : मोतिहारी नगर निगम इलाके के मठिया, मीनाबाजर, खुदा नगर सहित कई मुहल्लो में बिजली आपूर्ति बाधित होने और लगातार गर्मी से परेशान...

विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया...

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू...

खनन माफिया पर शिकंजा, एक ट्रैक्टर व 2 हाइवा सीज, लाखों...

दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले...

Social Media पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने के लिए यूपी...

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिला के बड़गांव थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया। जब उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से अपने प्रेमी...

RIMS-2 Protest: रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा, 10 दिनों...

 पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के खिलाफ बड़े जन आंदोलन का ऐलान किया है। उन्होंने किसानों की जमीन अधिग्रहण...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img