दरभंगा : दरभंगा में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए दरभंगा खनन विभाग कि टीम ने जिले में अवैध रूप से नदी में मिट्टी निकालने और उसका परिवहन करने में शामिल एक ट्रैक्टर सहित दो हाइवा को जब्त किया है। किरहेगाइस कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

जमालपुर थाना व एपीएम थाना क्षेत्र में अवैध खनन का काम चालू था
जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात जमालपुर थाना और एपीएम थाना क्षेत्र में अवैध खनन का काम चालू था। जहां मिट्टी माफिया बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन कर रहे थे। इसी बीच जिले के खनन पदाधिकारी घनश्याम झा को किसी ने इसकी जानकारी दी। उन्हेंने देर रात टीम गठित कर लाइव छापेमारी की। इसमें तीन वाहन को जब्त किया गया कुछ वाहन भागने में सफल रहा है।

छापेमारी कि गई है जिनमें नदी तल से बिना किसी वैध अनुमति, परमिट या खनन दस्तावेजों के निकाली गई रेत भरी हुई थी – खनन पदाधिकारी घनश्याम झा
खनन पदाधिकारी घनश्याम झा ने बताया कि छापेमारी कि गई है जिनमें नदी तल से बिना किसी वैध अनुमति, परमिट या खनन दस्तावेजों के निकाली गई रेत भरी हुई थी। सत्यापन के दौरान पाया गया कि वाहन खनिज एवं खनन (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके बाद तीनों वाहनों को जब्त कर लिया और संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं उन्होने अवैध खनन में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : अवैध खनन का काला खेल कटिहार जिले में जारी, नियम कानून को ताक पर रख रहे हैं खनन माफिया
वरुण ठाकुर की रिपोर्ट
Highlights







