विक्रमशिला सेतु पर बहाल हुआ आवागमन, मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने किया बेली ब्रिज का उद्घाटन

भागलपुर : भागलपुर वासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद विक्रमशिला सेतु पर एक बार फिर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया है। सेतु के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले करीब एक महीने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और यातायात व्यवस्था प्रभावित थी।

Health Department Add 22Scope News

मंत्री ने दिन-रात मेहनत कर बेली ब्रिज तैयार करने वाले BRO के अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित भी किया

क्षतिग्रस्त हिस्से पर बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO) द्वारा बेली ब्रिज का निर्माण कराया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार ने आज बेली ब्रिज का उद्घाटन किया। साथ में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल और भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी भी मौजूद थे। इस दौरान मंत्री ने दिन-रात मेहनत कर बेली ब्रिज तैयार करने वाले बीआरओ के अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित भी किया।

Vikramshila Bridge 3 2 22Scope News

Vikramshila Bridge 2 2 22Scope News

 

उद्घाटन के साथ ही विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया

उद्घाटन के साथ ही विक्रमशिला सेतु पर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। करीब एक महीने बाद यातायात बहाल होने से भागलपुर समेत आसपास के जिलों के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुल के चालू होने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों, व्यापारियों और आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Vikramshila Bridge 4 1 22Scope News

Vikramshila Bridge 1 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विक्रमशिला सेतु पर बना बेली ब्रिज तैयार, 7 जून से शुरू होगा आवागमन

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...