Advertisment

भैंसा की सवारी करना पड़ा मुखिया प्रत्याशी को मंहगा

मधेपुरा : चुनाव में नेता जी मतदाता को रिझाने के लिए क्या-क्या नहीं करते, लेकिन इस बार नेता जी को नाटक मंहगा पड़ गया. बता दें कि बीते 6 अक्टूबर को कुमारखंड प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए नामांकन को आए एक प्रत्याशी को भैसा की सवारी करना मंहगा पड़ गया. अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कुमारखंड थाना में मामला दर्ज कराया है. इसराइन बेला पंचायत से मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता भैंसा पर सवार होकर अपने समर्थकों के साथ प्रखंड निर्वाचन कार्यालय पहुंचे थे. फिर क्या था उनका भैंसा पर सवार होना आकर्षण का केंद्र बना मीडिया ने भी इस खबर को प्रमुखता से चलाया जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने खबर पर संज्ञान लेते हुए मुखिया प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता पर पशु क्रूरता अधिनियम -1960 की धारा 11 के तहत एफआईआर करने का आदेश दिया.

रिपोर्ट : राजीव रंजन

World Drowning Prevention Day 2026: विश्व डूबने से बचाव दिवस पर...

World Drowning Prevention Day 2026: संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व डूबने से बचाव दिवस' (World Drowning Prevention Day) के मौके पर, हेमंत बाला अद्वैत फाउंडेशन...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...