सुशासन का ढोल पीटने वाले तेजस्वी के स्वास्थ्य विभाग का हाल, आयुष चिकित्सक के भरोसे चल रहा था अस्पताल

मोतिहारी : मोतिहारी में बीते दिनों घोड़ासहन स्टेट बैंक के समीप हुए आगलगी मामले में तीन लोगों की मौत के बाद सीएचसी की लापरवाही मामले की जांच करने मंगलवार को अनुमंडल स्तर से गठित तीन सदस्यी जांच टीम सीएचसी में पहुंची। पदाधिकारियों ने विभिन बिंदुओं पर जांच पड़ताल किया। हॉस्पिटल में उपस्थित सभी स्वस्थ कर्मियों से आवश्यक पूछताछ कर सभी के बयानों को कलमबद्ध किया।

साथ ही स्थनीय लोगों से भी घटना के संबंध आवश्यक जानकरी एकत्र की गई। जांच टीम में ढाका अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. सुधीर गुप्ता सिकरहना अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी अमृत राज एवं स्थनीय अंचलाधिकारी शिवशंकर गुप्ता शामिल थे। सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से उपस्थित सीएचसी के डॉक्टर, स्वस्थ कर्मी एवं गार्डो से घटना के बारे में जानकरी ली गई।

स्थनीय लोगों से जानकरी लेने के दौरान एक उपस्थित युवक विवेक घोष ने बताया कि जब गंभीर स्थिति में झुलसे सुबोध के पुत्र रौंशन को लाया गया उस समय हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था। एक स्वस्थ कर्मी ने कही से ऑक्सीजन का सिलेंडर लेकर आया और पाइप को नाक में लगाया जब पाइप देखा गया उसमें हवा नहीं आ रही थी। पानी में लगाया गया तो कोई बुलबुला नहीं निकल रहा था। खाली सिलेंडर के माध्यम से संतुष्टि के लिए ऑक्ससीजन चढ़ाया जा रहा था। मोतिहारी ले जाने के क्रम में रास्ते में रौशन की मौत हो गई।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि आयुष चिकित्सकों के भरोसे हॉस्पिटल चल रही थी। घटना के समय हॉस्पिटल प्रभारी मौजूद नहीं थे। सीओ शिवशंकर गुप्ता में बताया कि दोनों पक्षों की बातों को सुना गया है। जांच रिपोट अनुमंडल पदाधिकारी को भेजी जाएगी। मौके पर डॉ. कृष्ण मुरारी गुप्ता, डॉ. राम नरेश प्रसाद, डॉ. वरुण सिकंदर,स्थनीय लोगों में अकाश जायसवाल, नवीन सिंह बघेला, सूरज कुमार, मुकेश कुमार और चंचल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Chatra में स्कूली बच्चों के पोशाक में भी घोटाला! वेंडर को...

Chatra: झारखंड में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, अब ताजा मामला चतरा...

ज़ुबीन दा असम की साँसों में हैं ,100 दिन के अंदर...

Assam:आज गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय, राजीव भवन में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मीडिया को संबोधित करते हुए राइजोर इस्तेहार...

अमन साहू गिरोह के 7 अपराधियों को Police ने किया गिरफ्तार,...

Jharkhand: झारखंड में उग्रवाद और नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जुट गई है। Police लगातार अपराधियों को अपने शिकंजे में...

NABARD योजना से बिहार के एक हजार से अधिक ग्रामीण पुल...

पटना : NABARD योजना - नदियों, नालों और खस्ताहाल पगडंडियों के कारण दशकों से मुख्यधारा से कटे बिहार के सुदूर गांवों की स्थिति अब...

अब एक गाड़ी से दौरा करेंगे अफसर, ईंधन बचत का प्लान,...

गयाजी : गयाजी जिले में अब अफसर अलग-अलग गाड़ियों से नहीं दौड़ेंगे। एक साथ ऑफिस आएंगे और एक ही गाड़ी से विजिट करेंगे। ईंधन...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img