Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन…

350
Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन...
Deoghar में भारत बंद का असर, श्रम संहिताओं के विरोध में ट्रेड यूनियनों का जुलूस और प्रदर्शन...
Advertisment

Deoghar : देवघर में आज विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रम नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय हड़ताल का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखा गया। चार नई श्रम संहिताओं को रद्द करने और 17 सूत्रीय मांगों को लेकर यूनियनों ने शहरभर में जुलूस निकाला और विभिन्न संस्थानों के सामने प्रदर्शन किया।

Advertisment

हड़ताल का सबसे अधिक प्रभाव बैंकों पर पड़ा, जहां कर्मचारियों के शामिल होने के कारण लेन-देन से जुड़ा कामकाज ठप रहा। वहीं, कई सरकारी व निजी संस्थानों में भी कार्य प्रभावित हुए।

Deoghar : बैंकिंग और औद्योगिक गतिविधियों में पड़ा असर

प्रदर्शनकारी श्रमिक नेताओं ने बताया कि उनकी मांगों में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को न्यूनतम वेतन देना, समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा, पुरानी पेंशन की बहाली, बोनस-पीएफ की पात्रता सीमा हटाना, श्रमिक संगठनों का सरल पंजीकरण और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण पर रोक जैसे मुद्दे शामिल हैं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हड़ताल से आम जनजीवन पर भी हल्का असर पड़ा, खासकर बैंकिंग और औद्योगिक गतिविधियों में।

बबलू शाह की रिपोर्ट–

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates